NEET UG 2026: 26 लाख अभ्यर्थियों के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, तीन मई को आयोजित होगी नीट यूजी परीक्षा
NEET UG 2026 City Slip: नीट यूजी के लिए एनटीए ने 26 लाख से अधिक उम्मीदवारों की सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 3 मई को होगी, जबकि एडमिट कार्ड 30 अप्रैल को जारी किया जाएगा।
विस्तार
NEET UG 2026 City Intimation: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने नीट यूजी परीक्षा की शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। करीब 26 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, जो आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in से सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 3 मई को आयोजित की जाएगी।
सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना एप्लिकेशन नंबर, पासवर्ड, सिक्योरिटी पिन दर्ज करना होगा। लॉगिन करने के बाद स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी, जिसे डाउनलोड करके सुरक्षित रख सकते हैं।
सिटी स्लिप में क्या जानकारी होती है?
यह स्लिप केवल उस शहर की जानकारी देती है जहां आपका परीक्षा केंद्र होगा। सटीक परीक्षा केंद्र का पता और रिपोर्टिंग टाइम, ये दोनों जानकारी एडमिट कार्ड में दी जाएगी। यह सिटी स्लिप परीक्षा की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण है, इसलिए उम्मीदवार इसे जल्द से जल्द डाउनलोड कर लें।
एडमिट कार्ड कब आएगा?
एनटीए के अनुसार, नीट यूजी 2026 का एडमिट कार्ड परीक्षा से 3 दिन पहले यानी 30 अप्रैल को जारी किया जाएगा।
परीक्षा से जुड़ी अहम जानकारी
- परीक्षा तिथि: 3 मई 2026
- मोड: ऑफलाइन (पेन और पेपर)
- समय: दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक
- परीक्षा केंद्र: भारत के 552 शहरों और विदेश के 14 शहरों में
डाउनलोड करने के स्टेप्स
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
- ‘NEET 2026 City Intimation Slip’ लिंक पर क्लिक करें।
- एप्लिकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।
- स्लिप स्क्रीन पर दिखेगी।
- इसे डाउनलोड कर लें।
समस्या होने पर क्या करें?
अगर किसी उम्मीदवार को स्लिप डाउनलोड करने में परेशानी होती है, तो वे NTA हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 या 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं। साथ ही neetug2026@nta.ac.in पर ईमेल भी कर सकते हैं।