सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   NEET UG 2026 City Intimation Slip Released for 26 Lakh Candidates, Exam on May 3

NEET UG 2026: 26 लाख अभ्यर्थियों के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, तीन मई को आयोजित होगी नीट यूजी परीक्षा

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Mon, 13 Apr 2026 11:43 AM IST
विज्ञापन
सार

NEET UG 2026 City Slip: नीट यूजी के लिए एनटीए ने 26 लाख से अधिक उम्मीदवारों की सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 3 मई को होगी, जबकि एडमिट कार्ड 30 अप्रैल को जारी किया जाएगा।
 

NEET UG 2026 City Intimation Slip Released for 26 Lakh Candidates, Exam on May 3
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार

NEET UG 2026 City Intimation: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने नीट यूजी परीक्षा की शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। करीब 26 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, जो आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in से सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 3 मई को आयोजित की जाएगी।

Trending Videos


सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना एप्लिकेशन नंबर, पासवर्ड, सिक्योरिटी पिन दर्ज करना होगा। लॉगिन करने के बाद स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी, जिसे डाउनलोड करके सुरक्षित रख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सिटी स्लिप में क्या जानकारी होती है?

यह स्लिप केवल उस शहर की जानकारी देती है जहां आपका परीक्षा केंद्र होगा। सटीक परीक्षा केंद्र का पता और रिपोर्टिंग टाइम, ये दोनों जानकारी एडमिट कार्ड में दी जाएगी। यह सिटी स्लिप परीक्षा की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण है, इसलिए उम्मीदवार इसे जल्द से जल्द डाउनलोड कर लें।

एडमिट कार्ड कब आएगा?

एनटीए के अनुसार, नीट यूजी 2026 का एडमिट कार्ड परीक्षा से 3 दिन पहले यानी 30 अप्रैल को जारी किया जाएगा।

परीक्षा से जुड़ी अहम जानकारी

  • परीक्षा तिथि: 3 मई 2026
  • मोड: ऑफलाइन (पेन और पेपर)
  • समय: दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक
  • परीक्षा केंद्र: भारत के 552 शहरों और विदेश के 14 शहरों में

डाउनलोड करने के स्टेप्स

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • ‘NEET 2026 City Intimation Slip’ लिंक पर क्लिक करें।
  • एप्लिकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।
  • स्लिप स्क्रीन पर दिखेगी।
  • इसे डाउनलोड कर लें।

समस्या होने पर क्या करें?

अगर किसी उम्मीदवार को स्लिप डाउनलोड करने में परेशानी होती है, तो वे NTA हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 या 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं। साथ ही neetug2026@nta.ac.in पर ईमेल भी कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed