सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   NEET UG 2026: NTA Issues Crucial Message Ahead of June 21 Exam; Warns Against Postponement Rumours

'हम आपके साथ हैं': NEET पुनर्परीक्षा से पहले NTA का छात्रों के नाम भावुक संदेश, अभिभावकों से भी की खास अपील

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Thu, 18 Jun 2026 02:20 PM IST
विज्ञापन
सार

NEET UG 2026: नीट री-एग्जाम से पहले एनटीए ने उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश जारी किया है। एजेंसी ने छात्रों से परीक्षा स्थगित होने जैसी अफवाहों पर ध्यान न देने और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने की अपील की है। एनटीए ने 3 मई की घटना का जिक्र करते हुए व्यवस्था को और मजबूत करने का भरोसा दिया है। जानें एनटीए ने और क्या कहा...
 

NEET UG 2026: NTA Issues Crucial Message Ahead of June 21 Exam; Warns Against Postponement Rumours
NEET UG 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

NEET-UG 2026: नीट यूजी की पुनर्परीक्षा में अब सिर्फ तीन दिनों का समय बचा है। आगामी 21 जून को होने वाली इस परीक्षा से पहले, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पहले ट्विटर) पर देश भर के परीक्षार्थियों और अभिभावकों के नाम एक भावुक और महत्वपूर्ण संदेश जारी किया है। एनटीए ने छात्रों से सोशल मीडिया पर चल रही परीक्षा स्थगित होने की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है और साफ किया है कि परीक्षा अपने तय शेड्यूल के अनुसार ही आयोजित की जाएगी।

'घबराएं नहीं, अपनी मेहनत पर भरोसा रखें'

एनटीए ने छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए लिखा, "आपने कड़ी मेहनत की है, तैयारी की है और अब समय आ गया है कि आप अपने प्रयासों पर भरोसा रखें। शांत रहें, अच्छी नींद लें और अपना सर्वश्रेष्ठ देने पर ध्यान केंद्रित करें।" 

विज्ञापन
विज्ञापन

अभिभावकों और शिक्षकों से खास अपील

एजेंसी ने छात्रों के साथ-साथ अभिभावकों और शिक्षकों से भी अनुरोध किया है कि वे बच्चों को तनावमुक्त रखने में मदद करें और किसी भी असत्यापित या भ्रामक जानकारी को शेयर करने से बचें।

विज्ञापन

सोशल मीडिया के शोर से दूर रहने की सलाह

एनटीए ने अपने संदेश में विशेष रूप से कहा है कि छात्र परीक्षा स्थगित होने या अन्य किसी बदलाव से जुड़ी अफवाहों पर विश्वास न करें। हाल के वर्षों में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की भ्रामक जानकारियां वायरल होती रही हैं। ऐसे में एनटीए ने छात्रों से अपील की है कि वे किसी भी अपुष्ट सूचना को साझा करने या उस पर प्रतिक्रिया देने से बचें।


 

3 मई के फैसले का किया जिक्र, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

अपने संदेश में एनटीए ने पिछली परीक्षा का जिक्र करते हुए कहा, '3 मई को लिया गया कठिन फैसला पूरी तरह से छात्रों के हित में था। जैसे ही समस्या की पहचान हुई, हमने हर ईमानदार उम्मीदवार के लिए प्रक्रिया की निष्पक्षता की रक्षा के लिए तुरंत कदम उठाया। हमने उन कमियों से सबक लिया है और इस बार व्यवस्था को और मजबूत किया है।'

एजेंसी ने भरोसा दिलाया है कि 21 जून की परीक्षा को पूरी तरह सुरक्षित, पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए विभिन्न मंत्रालयों, राज्य सरकारों और सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर पुख्ता और बहुस्तरीय सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। एनटीए ने चेतावनी भी दी है कि परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी या अनुचित साधनों के इस्तेमाल की कोशिश से बेहद सख्ती से निपटा जाएगा।


मानसिक स्वास्थ्य के लिए जारी की MANAS हेल्पलाइन

परीक्षा के भारी दबाव को देखते हुए एनटीए ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य की चिंता भी की है। एजेंसी ने कहा कि अगर किसी भी छात्र को मानसिक तनाव या दबाव महसूस हो रहा है, तो वे अकेले नहीं हैं। छात्र सरकारी मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन 'मानस' (MANAS) के नंबर 14416 पर संपर्क कर मदद ले सकते हैं। एनटीए ने कहा कि मदद मांगना कमजोरी नहीं, बल्कि समझदारी और ताकत की निशानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed