सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   OTET Admit Card 2026 Released at bseodisha.nic.in; Check Revised Exam Date and Download Steps

OTET Admit Card 2026: ओडिशा शिक्षक पात्रता परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहां जानें डाउनलोड करने का तरीका

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Wed, 17 Jun 2026 06:11 PM IST
विज्ञापन
सार

OTET Admit Card 2026: बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (BSE), ओडिशा ने ओडिशा शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। बोर्ड ने परीक्षा की तिथि भी संशोधित कर दी है। अब परीक्षा का आयोजन 28 जून 2026 को किया जाएगा।
 

OTET Admit Card 2026 Released at bseodisha.nic.in; Check Revised Exam Date and Download Steps
Admit Card, प्रवेश पत्र - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

OTET Admit Card 2026: ओडिशा शिक्षक पात्रता परीक्षा (OTET) 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (BSE), ओडिशा ने परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड अथवा जन्मतिथि की मदद से आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन कर हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।



उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें, क्योंकि बिना वैध एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा तिथि में भी हुआ बदलाव

बोर्ड ने ओटीईटी की परीक्षा तिथि में संशोधन किया है। पहले यह परीक्षा 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली थी, लेकिन अब इसे 28 जून 2026 को आयोजित किया जाएगा। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार:

 
पेपर समय
पेपर-I सुबह 9:00 बजे से 11:30 बजे तक
पेपर-II दोपहर 2:00 बजे से 4:30 बजे तक

 

कौन-सा पेपर किसके लिए?

OTET 2026 में दो पेपर आयोजित किए जाएंगे।

  • पेपर-I उन अभ्यर्थियों के लिए है जो कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों को पढ़ाना चाहते हैं।
  • पेपर-II उन उम्मीदवारों के लिए है जो कक्षा 6 से 8 तक के लिए शिक्षक बनना चाहते हैं।
विज्ञापन

परीक्षा पैटर्न क्या है?

OTET 2026 में प्रत्येक पेपर में 150 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे। कुल 150 अंक की परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा।

 

विवरण जानकारी
कुल प्रश्न 150
कुल अंक 150
प्रत्येक प्रश्न 1 अंक
परीक्षा अवधि 2 घंटे 30 मिनट
नेगेटिव मार्किंग नहीं
भाषा ओड़िया और अंग्रेजी


बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा में गलत उत्तर देने पर कोई नकारात्मक अंकन नहीं किया जाएगा।
 

न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक

OTET 2026 में सफल घोषित होने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित न्यूनतम अंक प्राप्त करने होंगे।

 
श्रेणी न्यूनतम अंक
सामान्य वर्ग 90 अंक (60%)
एससी, एसटी, ओबीसी एवं पीएच 82 अंक (55%)

 

परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य

बोर्ड ने उम्मीदवारों को निर्देश दिया है कि वे परीक्षा के दिन अपने साथ एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी अवश्य लेकर जाएं। बिना वैध हॉल टिकट के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पर दर्ज व्यक्तिगत विवरण, परीक्षा केंद्र और रिपोर्टिंग समय की भी जांच कर लेनी चाहिए।

एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

  • BSE ओडिशा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध OTET 2026 Admit Card लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज करें।
  • लॉगिन विवरण सबमिट करें।
  • स्क्रीन पर एडमिट कार्ड प्रदर्शित होगा।
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के उपयोग के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed