CA May 2026 Result: सात हजार से अधिक उम्मीदवार बने सीए, कैसा रहा इस बार का रिजल्ट? देखें ग्रुप-वार पास प्रतिशत
ICAI CA Final May 2026 Result: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने इस बार का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में 7,900 से अधिक छात्र चार्टर्ड अकाउंटेंट बने हैं। इस बार का पास प्रतिशत ग्रुप-वार अलग-अलग रहा, जिसकी पूरी जानकारी नीचे दी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CA Final May Result: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने सीए फाइनल मई 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में बड़ी संख्या में उम्मीदवार शामिल हुए थे और हजारों ने सफलता हासिल की है। इस बार भी ग्रुप-वार पास प्रतिशत में अंतर देखने को मिला। परीक्षा में ऑल-इंडिया स्तर पर टॉप तीन रैंक हासिल करने वाले उम्मीदवारों के नाम और उनके प्राप्त अंक भी घोषित किए गए हैं
कुल 7,931 उम्मीदवार बने सीए
परीक्षा में कुल 7,931 उम्मीदवारों ने चार्टर्ड अकाउंटेंट के रूप में सफलता हासिल की। ग्रुप-I में 54,606 उम्मीदवार शामिल हुए, जिनमें से 6,555 सफल रहे और पास प्रतिशत 12% रहा। ग्रुप-II में 42,573 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी, जिनमें से 8,725 उम्मीदवार पास हुए और पास प्रतिशत 20.49% दर्ज किया गया। वहीं दोनों ग्रुप की परीक्षा देने वाले 23,776 उम्मीदवारों में से 3,345 अभ्यर्थी सफल हुए और इस श्रेणी का पास प्रतिशत 14.07% रहा।
| ग्रुप | शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या | पास होने वाले उम्मीदवारों की संख्या | पास प्रतिशत |
|---|---|---|---|
| ग्रुप-I | 54,606 | 6,555 | 12% |
| ग्रुप-II | 42,573 | 8,725 | 20.49% |
| दोनों ग्रुप | 23,776 | 3,345 | 14.07% |
पटियाला के नूर सिंगला बने टॉपर
सीए फाइनल मई 2026 टॉप 3 उम्मीदवारों ने शानदार प्रदर्शन किया। AIR 1 पर नूर सिंगला (पटियाला) रहीं, जिन्होंने 499 अंक (83.17%) हासिल किए। AIR 2 पर रितिज सराफ (हावड़ा) रहे, जिनके 475 अंक (79.17%) आए। वहीं AIR 3 पर सोहन अनिल मांजरेकर (डोंबिवली पूर्व) रहे, जिन्होंने 473 अंक (78.83%) प्राप्त किए।
कैसे बनते हैं चार्टर्ड अकाउंटेंट?
सीए बनने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार को ICAI (Institute of Chartered Accountants of India) के तहत रजिस्ट्रेशन करना होता है। इसके बाद तीन चरणों की परीक्षा पास करनी होती है-सीए फाउंडेशन, सीए इंटरमीडिएट और सीए फाइनल। इन सभी चरणों में अकाउंटिंग, टैक्सेशन, ऑडिटिंग और फाइनेंस से जुड़े विषयों की गहरी समझ की जांच की जाती है।
सीए कोर्स के दौरान छात्रों को आर्टिकलशिप ट्रेनिंग भी करनी होती है, जो लगभग 2-3 साल की होती है। इसमें छात्रों को किसी चार्टर्ड अकाउंटेंट के under काम करके प्रैक्टिकल अनुभव मिलता है। जब छात्र सभी परीक्षाएं और ट्रेनिंग पूरी कर लेते हैं, तो वे ICAI के सदस्य बनकर आधिकारिक रूप से चार्टर्ड अकाउंटेंट बन जाते हैं।