सब्सक्राइब करें

NEET UG Re-Exam: नीट पुनर्परीक्षा में सिर्फ तीन दिन बाकी, ऐसे करें स्मार्ट तैयारी; जानें जरूरी एग्जाम टिप्स

डॉ. आनंद प्रकाश पांडेय, मेडिकल एग्जाम एक्सपर्ट Published by: Shahin Praveen Updated Thu, 18 Jun 2026 02:12 PM IST
सार

NEET UG Re-Exam 2026: नीट पुनर्परीक्षा में अब सिर्फ तीन दिन का समय बचा है। ऐसे में उम्मीदवारों को अपनी तैयारी को सही दिशा में अंतिम रूप देना जरूरी है। इस समय सही रणनीति और रिवीजन से स्कोर में सुधार किया जा सकता है। नीचे परीक्षा से जुड़े जरूरी टिप्स दिए गए हैं।

विज्ञापन
NEET UG Re-Exam 2026: Only 3 Days Left, Check Last-Minute Preparation Tips
Exam - फोटो : Adobe Stock

NEET UG Re-Exam: जब नीट (यूजी)-2026 की परीक्षा रद्द होने और 21 जून को पुनः परीक्षा आयोजित होने की घोषणा हुई, तो कई छात्रों के लिए यह खबर किसी झटके से कम नहीं थी। हालांकि, यह उन छात्रों के लिए एक अतिरिक्त अवसर भी है, जिन्हें लगता था कि पहली परीक्षा में उनसे कुछ गलतियां हो गई थीं। वहीं, पूर्व में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों के लिए यह अपने स्कोर और रैंक को बढ़ाने का सुनहरा मौका भी है। अब जब परीक्षा में केवल तीन दिन ही बचे हैं, तो यह समय हताश होने का नहीं, बल्कि अपनी तैयारी को अंतिम और अधिक सटीक रूप देने का है।

NEET UG Re-Exam 2026: Only 3 Days Left, Check Last-Minute Preparation Tips
- फोटो : फ्री पिक

आत्ममूल्यांकन और योजना

सबसे पहले यह पहचानिए कि तीन मई को हुई परीक्षा में किन विषयों, अध्यायों या सवालों को हल करने में आपको कठिनाई हुई थी। परीक्षा में जो छोटी-मोटी गलतियां (जैसे 'नॉट' या 'इनकरेक्ट' जैसे शब्द न पढ़ पाना) हुई थीं, उन्हें नोट करें और उनकी सूची बनाकर उन पर काम करें। पूरे सिलेबस को दोबारा पढ़ने की कोशिश न करें। केवल महत्वपूर्ण और कमजोर टॉपिक्स पर ध्यान दें। एक पालन करने योग्य टाइम टेबल बनाएं और उसी के अनुसार पढ़ाई करें।

NEET UG Re-Exam 2026: Only 3 Days Left, Check Last-Minute Preparation Tips
Exam - फोटो : Adobe Stock

महत्वपूर्ण टॉपिक्स पर फोकस

बचे हुए दिनों में फिजिक्स के मुख्य फॉर्मूले और केमिस्ट्री (विशेषकर आर्गेनिक रिएक्शंस और इनऑर्गेनिक के एक्सेप्शंस) की अपनी शॉर्ट नोट्स डायरी को ज्यादा से ज्यादा बार दोहराएं। वहीं बायोलॉजी में जेनेटिक्स, ह्यूमन फिजियोलॉजी, और प्लांट फिजियोलॉजी जैसे हाई-वेटेज यूनिट्स के केवल मुख्य डायग्राम्स और बोल्ड पॉइंट्स का पुनर्वालोकन करें। एनसीईआरटी के टेबल्स, समरी और ग्राफ्स को ही अंतिम आधार मानें।

विज्ञापन
विज्ञापन
NEET UG Re-Exam 2026: Only 3 Days Left, Check Last-Minute Preparation Tips
Exam - फोटो : Adobe Stock

केवल अपने प्रदर्शन पर ध्यान दें

ठीक दोपहर दो बजे एक फुल-लेंथ मॉक टेस्ट या पिछले वर्षों के पेपर हल करने बैठें। इस बार आपको 15 मिनट अधिक मिल रहे हैं, इसलिए इस अतिरिक्त समय का उपयोग कठिन सवालों को दोबारा री-चेक करने में करें। किसी भी तरह के पेपर लीक होने के दावों और अफवाहों से दूर रहें। 'कट-ऑफ क्या जाएगी?', 'पेपर कठिन आया तो?' जैसी चिंताओं को परिणाम के बाद के लिए छोड़ दें।
पहली परीक्षा की गलतियों की पहचान करें।

  • पूरे सिलेबस की जगह केवल कमजोर और महत्वपूर्ण अध्यायों पर ध्यान दें।
  • एक सटीक टाइम टेबल बनाकर उसी के अनुसार पढ़ाई करें।
  • अफवाहों और कट-ऑफ जैसी चिंता से दूर रहें।
  • केवल एनसीईआरटी की टेबल्स, डायग्राम और समरी पर जोर दें।
  • हर उत्तर भरते समय प्रश्न संख्या और विकल्प को ध्यान से मिलाएं।
विज्ञापन
NEET UG Re-Exam 2026: Only 3 Days Left, Check Last-Minute Preparation Tips
Exam - फोटो : Adobe Stock

ओएमआर शेडिंग की रणनीति

अक्सर छात्र आखिरी 15 मिनट में ओएमआर भरते हैं, जिससे बबलिंग में गलतियां हो सकती हैं। इससे बचने के लिए बायोलॉजी, केमिस्ट्री और फिजिक्स के सेक्शन पूरा होते ही तुरंत ओएमआर भर लें। किसी भी प्रकार की हड़बड़ी से बचने की कोशिश करें। हर गोले को भरते समय प्रश्न संख्या और विकल्प (A, B, C, D) को मन में बुदबुदाएं, ताकि 'मिस-लाइनमेंट' (एक सवाल छूटने पर नीचे के सारे गोले गलत होना) न हो।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed