सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   JNU PG Admissions 2026: Revised Schedule Released, First Merit List on June 25

JNU PG Admission: जेएनयू पीजी में दाखिला के लिए बदला शेड्यूल, 25 जून को जारी होगी पहली मेरिट लिस्ट

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Thu, 18 Jun 2026 03:28 PM IST
विज्ञापन
सार

JNU PG Admission Schedule Revised: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) ने पीजी एडमिशन 2026-27 का शेड्यूल बदल दिया है। अब पहली मेरिट लिस्ट 25 जून को जारी की जाएगी। नए शेड्यूल के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया में जरूरी बदलाव किए गए हैं।

JNU PG Admissions 2026: Revised Schedule Released, First Merit List on June 25
जेएनयू, JNU - फोटो : JNU: @www.jnu.ac.in/main/
विज्ञापन

विस्तार

JNU: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) ने 2026-27 सत्र के लिए पीजी और ADOP कोर्सों में दाखिले का नया कार्यक्रम जारी किया है। इस नए शेड्यूल के अनुसार पहली मेरिट लिस्ट 25 जून को जारी की जाएगी और पूरी प्रवेश प्रक्रिया 10 अगस्त तक चलेगी।



पहली मेरिट लिस्ट में चयनित उम्मीदवारों को 25 जून से 27 जून के बीच अपना पूर्व-पंजीकरण पूरा करना होगा और फीस जमा करनी होगी। यह प्रक्रिया सीट को पक्का करने के लिए जरूरी है, इसलिए सभी चयनित छात्रों को समय पर इसे पूरा करना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

देखें संशोधित तिथियां

प्रक्रिया तारीख
ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार (केवल वेबसाइट पर) 16-17 जून 2026
पहली मेरिट लिस्ट का प्रकाशन 25 जून 2026 (संभावित)
पहली लिस्ट के लिए प्री-एनरोलमेंट रजिस्ट्रेशन और फीस भुगतान 25-27 जून 2026 (संभावित)
दूसरी मेरिट लिस्ट और सुपरन्यूमरेरी सीट का प्रकाशन 3 जुलाई 2026 (संभावित)
दूसरी लिस्ट के लिए प्री-एनरोलमेंट रजिस्ट्रेशन और फीस भुगतान 3-5 जुलाई 2026 (संभावित)
फिजिकल वेरिफिकेशन (चयनित उम्मीदवार) 9, 10, 13-17 जुलाई 2026
खाली सीटों के लिए अंतिम मौका 23-25 जुलाई 2026 (संभावित)
फाइनल लिस्ट का प्रकाशन 31 जुलाई 2026 (संभावित)
फाइनल लिस्ट के लिए प्री-एनरोलमेंट रजिस्ट्रेशन और फीस भुगतान 31 जुलाई-2 अगस्त 2026 (संभावित)
फाइनल लिस्ट का फिजिकल वेरिफिकेशन 6-7 अगस्त 2026
एडमिशन/रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 10 अगस्त 2026

कैसे चेक करें पहली मेरिट लिस्ट?

जेएनयू पीजी और ADOP 2026 की पहली मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे ऑनलाइन आसानी से देख सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले जेएनयू की आधिकारिक वेबसाइट jnu.ac.in पर जाएं और एडमिशन सेक्शन खोलें।

इसके बाद PG Admission 2026-27 या ADOP Admission 2026-27 पोर्टल पर क्लिक करें। वहां “First Merit List 2026” का लिंक मिलेगा, जिस पर क्लिक करने से मेरिट लिस्ट की PDF खुल जाएगी। अब आप उसमें अपना नाम या आवेदन नंबर खोज सकते हैं और भविष्य के लिए उसे डाउनलोड करके सेव कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed