सब्सक्राइब करें

CUET UG Exam: सीयूईटी यूजी परीक्षा में सिर्फ चार दिन बाकी, रिवीजन को बनाएं हथियार; ऐसे करें स्मार्ट तैयारी

मुकेश श्रीवास्तव, कॅरिअर सलाहकार Published by: Shahin Praveen Updated Thu, 07 May 2026 10:14 AM IST
सार

CUET UG Exam 2026: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा आयोजित सीयूईटी यूजी परीक्षा अब बेहद नजदीक है। परीक्षा में सिर्फ चार दिन शेष हैं, ऐसे में छात्रों के लिए यह समय रिवीजन को मजबूत करने और अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने का है। 

विज्ञापन
CUET UG Exam 2026: Only 4 Days Left, Boost Your Revision Strategy for Better Scores
CUET UG 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

CUET UG Exam 2026: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा आयोजित सीयूईटी यूजी परीक्षा 11 मई, 2026 से होने जा रही है। ऐसे में जिन छात्रों की तैयारी अभी तक पूरी नहीं हो पाई है, उनके लिए बचे हुए समय का सही और प्रभावी उपयोग करना बेहद आवश्यक है। परीक्षा के नजदीक आते समय तनाव महसूस होना स्वाभाविक है, लेकिन सकारात्मक सोच और नियमित अभ्यास के जरिये इसे नियंत्रित किया जा सकता है।



यह याद रखना जरूरी है कि आपने साल भर जो मेहनत की है, वही आपकी सबसे बड़ी ताकत है। सही रणनीति से की गई परीक्षा की तैयारी आपको सफलता के और करीब ले जाती है, और कम समय में बेहतर परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।

CUET UG Exam 2026: Only 4 Days Left, Boost Your Revision Strategy for Better Scores
Exam - फोटो : Adobe Stock

रिकॉल करते रहें

सिर्फ पढ़ने के बजाय अपनी तैयारी को और अधिक सक्रिय बनाएं। किसी भी टॉपिक को पढ़ने के बाद खुद से सवाल पूछें-जैसे, इससे परीक्षा में क्या पूछा जा सकता है? फिर बिना देखे जवाब देने की कोशिश करें। इसे 'एक्टिव रिकॉल' कहते हैं, जिससे याददाश्त मजबूत होती है और आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होती है।

CUET UG Exam 2026: Only 4 Days Left, Boost Your Revision Strategy for Better Scores
- फोटो : freepik

गलतियों की नोटबुक बनाएं

एक अलग कॉपी रखें, जिसमें आप अपनी गलतियां लिखते चलें। जब आप मॉक टेस्ट या प्रैक्टिस पेपर हल करते हैं और कोई सवाल गलत हो जाता है, तो उसे उस कॉपी में नोट कर लें। साथ में यह भी लिखें कि इसका सही जवाब क्या था और गलती क्यों हुई।

इसके बाद उस कॉपी को रोज थोड़ा समय निकालकर दोबारा पढ़ें। इससे आपको अपनी कमजोरियां साफ समझ में आने लगेंगी और आप उन्हें दोबारा नहीं दोहराएंगे। यह तरीका धीरे-धीरे आपकी सटीकता और स्कोर दोनों बढ़ाने में मदद करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
CUET UG Exam 2026: Only 4 Days Left, Boost Your Revision Strategy for Better Scores
- फोटो : freepik

ऑडियो रिवीजन

जो टॉपिक्स आपको मुश्किल लगते हैं, उन्हें अपनी आवाज में बोलकर रिकॉर्ड कर लें। फिर उस रिकॉर्डिंग को अपने मोबाइल में सेव कर लें। इसके बाद जब भी आप खाली हों, उसे सुनते रहें। इससे बार-बार पढ़ाई करने की जरूरत नहीं पड़ती और समय का सही उपयोग हो जाता है। साथ ही, सुनने से याददाश्त भी मजबूत होती है और कठिन टॉपिक्स आसानी से समझ में आने लगते हैं।
  • पढ़ने के बाद खुद से सवाल पूछें और बिना देखे जवाब दें।
  • हर चैप्टर के एक पेज का शॉर्ट रिवीजन नोट बनाएं।
  • मॉक टेस्ट की गलतियों को अलग कॉपी में लिखें और रोज देखें।
  • पहले प्रश्न देखें, फिर टॉपिक पढ़ें, ताकि फोकस साफ हो।
विज्ञापन
CUET UG Exam 2026: Only 4 Days Left, Boost Your Revision Strategy for Better Scores
- फोटो : freepik

अंतिम समय का नियम

सोने से ठीक पहले नया टॉपिक पढ़ने के बजाय दिनभर पढ़े हुए महत्वपूर्ण टॉपिक्स, फॉर्मूले और नोट्स का हल्का-सा रिवीजन करें। इस समय दिमाग शांत होने के कारण दोहराई गई जानकारी लंबे समय तक याद रहती है और बेहतर तरीके से बैठ जाती है। इससे एग्जाम के समय जल्दी रिकॉल करने में भी मदद मिलती है। लगातार ऐसा करने से पढ़ाई का असर बढ़ता है और आत्मविश्वास भी बेहतर होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed