{"_id":"69e3449c65918f8adb08defc","slug":"neet-2026-last-15-days-strategy-smart-revision-plan-to-boost-your-rank-quickly-2026-04-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"NEET-UG 2026: नीट यूजी परीक्षा में सिर्फ 15 दिन बाकी, क्या पढ़ें और क्या छोड़ें? जानें स्कोर बढ़ाने की रणनीति","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
NEET-UG 2026: नीट यूजी परीक्षा में सिर्फ 15 दिन बाकी, क्या पढ़ें और क्या छोड़ें? जानें स्कोर बढ़ाने की रणनीति
आनंद प्रकाश पांडेय, नीट एग्जाम एक्सपर्ट
Published by: Shahin Praveen
Updated Sat, 18 Apr 2026 02:20 PM IST
सार
NEET-UG 2026 Exam: नीट यूजी 2026 परीक्षा में अब सिर्फ 15 दिन बाकी हैं। ऐसे में सही रणनीति के साथ पढ़ाई करना बहुत जरूरी हो जाता है। इस समय क्या पढ़ना है, क्या दोहराना है और किन टॉपिक्स को छोड़ना सही रहेगा। यह समझकर आप अपने स्कोर को तेजी से बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
NEET UG 2026
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
NEET-UG 2026: आगामी तीन मई को आयोजित होने जा रही नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट-यूजी) केवल एक परीक्षा नहीं, बल्कि उन लाखों छात्रों के सपनों का निर्णायक पड़ाव है, जो डॉक्टर बनने की आकांक्षा रखते हैं। अब, जब परीक्षा में सिर्फ 20 दिनों से भी कम समय बचा है, तब तैयारी का तरीका पूरी तरह बदल जाना चाहिए। यह समय नए टॉपिक्स सीखने का नहीं, बल्कि जो सीखा है, उसे और मजबूत करने का है। सही रणनीति और स्मार्ट रिवीजन ही आपको इस अंतिम चरण में आगे बढ़ा सकते हैं।
2 of 5
- फोटो : freepik
कम पढ़ें, लेकिन प्रभावी पढ़ें
अंतिम दिनों में सब कुछ पढ़ने की कोशिश न करें। सीमित लेकिन मजबूत तैयारी रखें। एनसीईआरटी पर भरोसा करें, विशेष रूप से वायोलॉजी और इनऑर्गेनिक केमिस्ट्री में। अपने नोट्स, शॉर्ट ट्रिक्स और कमजोर टॉपिक्स का रोज रिवीजन करें, लेकिन कोई नया चैप्टर शुरू न करें। हर दिन थोड़े-थोड़े प्रश्ना हल करें, ताकि अभ्यास बना रहे। इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा और परीक्षा के समय घबराहट कम होगी।
3 of 5
- फोटो : Adobe Stock
हाई-वेटेज टॉपिक्स पर केंद्रित रहें
बायोलॉजी में अधिक अंक के लिए जेनेटिक्स, ह्यूमन फिजियोलॉजी, इकोलॉजी, सेल बायोलॉजी और प्लांट फिजियोलॉजी जैसे आसान व महत्वपूर्ण टॉपिक्स पर फोकस करें। केमिस्ट्री में नेम रिएक्शंस, आवर्त सारणी, कोऑर्डिनेशन कंपाउंड्स, मोल कॉन्सेप्ट, थर्मोडायनॉमिक्स और केमिकल बॉन्डिंग का अभ्यास करें। वहीं, फिजिक्स में मैकेनिक्स, मॉडर्न फिजिक्स, करंट इलेक्ट्रिसिटी और ऑप्टिक्स पर ध्यान दें। भौतिकी में सूत्रों के अनुप्रयोग और संख्यात्मक प्रश्नों की दक्षता ही आपको बढ़त दिलाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
अभ्यास करते रहें
हर दो दिन में एक फुल-लेंथ मॉक टेस्ट दें और उसके बाद अपनी गलतियों, समय-प्रबंधन और कमजोर टॉपिक्स का विश्लेषण करें। इससे आपको पता चलेगा कि किन विषयों पर अधिक मेहनत की जरूरत है और परीक्षा में किन गलतियों से बचना है। बेहतर रिवीजन के लिए दिन को तीन हिस्सों में बांटें और बायोलॉजी, केमिस्ट्री और फिजिक्स को अलग-अलग समय दें। रोज थोड़ा-थोड़ा रिवीजन करने से आत्मविश्वास बढ़ेगा और तैयारी अधिक मजबूत होगी।
ऑर्गेनिक केमिस्ट्री में नेम रिएक्शंस और मैकेनिज्म का एक चार्ट बना लें और बार-बार उसे पढ़ते रहें।
इनऑर्गेनिक केमिस्ट्री में पी-ब्लॉक, डी और एफ-ब्लॉक एलिमेंट्स के साथ-साथ केमिकल बॉन्डिंग तथा कोऑर्डिनेशन कंपाउंड्स पर विशेष ध्यान दें।
थर्मोडायनॉमिक्स और इक्विलिब्रियम भी महत्वपूर्ण टॉपिक्स हैं, जिनसे हर साल सवाल आते ही हैं।
भौतिकी के फॉर्मूले और न्यूमेरिकल्स का जितना हो सके, उतना अभ्यास करें। इससे परीक्षा में आपको बढ़त मिलेगी।
विज्ञापन
5 of 5
Exam
- फोटो : Adobe Stock
आखिरी तीन दिन
30 अप्रैल के बाद अपनी पढ़ाई की गति को थोड़ा धीमा कर दें। केवल महत्वपूर्ण फॉर्मूले, डायग्राम्स और नोट्स पर नजर डालें। अपने एडमिट कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और आवश्यक पहचान पत्र पहले से तैयार रखें, ताकि अंतिम समय में कोई तनाव न हो। याद रखें, नीट आपकी योग्यता को परखने का एक माध्यम है, न कि आपके जीवन का अंतिम निर्धारक।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।