सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   CA Final Result 2026 Declared: ICAI Releases May Exam Results, Check Scorecard Online

ICAI CA Final Result: नूर सिंगला बनें ऑल इंडिया टॉपर, हासिल किए 499 अंक; जानें टॉप-3 रैंक होल्डर्स के नाम

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Thu, 18 Jun 2026 11:45 AM IST
विज्ञापन
सार

CA Final Result 2026 Out: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने सीए फाइनल मई 2026 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

CA Final Result 2026 Declared: ICAI Releases May Exam Results, Check Scorecard Online
ICAI CA Final May 2026 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार

CA Final Result 2026: चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने CA Final May 2026 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।



ICAI के अनुसार, CA Final May 2026 परीक्षा का रिजल्ट 18 जून 2026 को घोषित किया गया। उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड देखने के लिए आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल पर लॉगिन कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर की आवश्यकता होगी। सफल उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट भी रख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन हैं CA Final 2026 के टॉपर्स?

आईसीएआई ने सीए फाइनल मई 2026 परीक्षा के साथ टॉपर्स की सूची भी जारी कर दी है। इस बार पटियाला की नूर सिंगला ने 499 अंक (83.17%) हासिल कर देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया है।

विज्ञापन


वहीं, हावड़ा के रितीज सर्राफ ने 475 अंक (79.17%) के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। डोंबिवली (पूर्व) के सोहन अनिल मांजरेकर 473 अंक (78.83%) प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे। इन तीनों छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया टॉप-3 में जगह बनाई है।
 
रैंक उम्मीदवार का नाम शहर रोल नंबर प्राप्त अंक प्रतिशत
प्रथम (AIR 1) नूर सिंगला पटियाला 165939 499 83.17%
द्वितीय (AIR 2) रितिज सराफ हावड़ा 149952 475 79.17%
तृतीय (AIR 3) सोहन अनिल मांजरेकर डोंबिवली (पूर्व) 178182 473 78.83%

जनवरी 2026 सत्र में कैसा रहा था रिजल्ट?

CA इंटरमीडिएट जनवरी 2026 परीक्षा में पास प्रतिशत अपेक्षाकृत कम रहा था। ग्रुप-1 में परीक्षा देने वाले 1,05,526 उम्मीदवारों में से 14,733 अभ्यर्थी सफल हुए, जिससे पास प्रतिशत 13.96% दर्ज किया गया। वहीं, ग्रुप-2 में 69,477 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 10,798 उम्मीदवार पास हुए और पास प्रतिशत 15.54% रहा। दोनों ग्रुप की परीक्षा देने वाले 41,798 उम्मीदवारों में से 3,924 अभ्यर्थी सफल हुए। इस श्रेणी का कुल पास प्रतिशत 9.39% रहा।

ICAI ने जारी की मेरिट लिस्ट और टॉपर्स की जानकारी

परीक्षा पास करने के लिए अभ्यर्थियों को प्रत्येक पेपर में कम से कम 40 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है। इसके साथ ही, सभी पेपरों को मिलाकर कुल 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करना भी अनिवार्य है। इन दोनों शर्तों को पूरा करने वाले उम्मीदवारों को सफल माना जाता है।

CA Final Result 2026: ऐसे देखें रिजल्ट

  • सबसे पहले ICAI के रिजल्ट पोर्टल पर जाएं।
  • होमपेज पर "CA Final May 2026 Result" लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना Registration Number और Roll Number दर्ज करें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट और स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • भविष्य के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed