सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   NMC Flags Fake Letter on NExT Exam Implementation for MBBS Students; Read Here

NMC: नेशनल एग्जिट टेस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा नोटिस, एनएमसी ने बताया फर्जी और किया अलर्ट

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Tue, 07 Apr 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
सार

NMC: सोशल मीडिया पर नेशनल एग्जिट टेस्ट को लेकर एनएमसी के नाम पर फर्जी पत्र वायरल हो रहा है। एनएमसी ने इसे गलत बताया है और छात्रों को ऐसी अफवाहों से सावधान रहने की सलाह दी है।
 

NMC Flags Fake Letter on NExT Exam Implementation for MBBS Students; Read Here
National Medical Commission (NMC) - फोटो : nmc.org.in
विज्ञापन

विस्तार

NMC: नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने सोशल मीडिया पर नेशनल एग्जिट टेस्ट (NExT) से जुड़े वायरल हो रहे एक फर्जी पत्र को लेकर चेतावनी जारी की है। इस पत्र में एमबीबीएस के अंतिम वर्ष की परीक्षा यानी नेशनल एग्जिट टेस्ट (NExT) लागू करने का दावा किया गया है। एनएमसी ने स्पष्ट किया है कि यह पत्र पूरी तरह फर्जी है और इसमें किए गए दावे सही नहीं हैं।

Trending Videos

क्या है फर्जी पत्र में दावा?

1 अप्रैल तारीख वाले इस कथित पत्र में लिखा गया है कि नेक्स्ट (NExT) परीक्षा को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। इसमें यह भी कहा गया कि 2022 बैच से एमबीबीएस में दाखिला लेने वाले सभी छात्रों पर यह परीक्षा लागू होगी।

पत्र में यह दावा किया गया कि नेक्स्ट एक ही परीक्षा होगी, जो फाइनल एमबीबीएस परीक्षा, मेडिकल प्रैक्टिस के लिए लाइसेंस और पीजी (NEET-PG) में प्रवेश के लिए काम करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एनएमसी ने दी सावधानी की सलाह

फर्जी पत्र में एनएमसी के लेटरहेड और द्वारका (दिल्ली) का पता भी इस्तेमाल किया गया था, जिससे यह असली लगे। एनएमसी ने छात्रों और सभी हितधारकों को सलाह दी है कि वे इस तरह के किसी भी पत्र या सूचना पर भरोसा न करें। किसी भी आधिकारिक जानकारी के लिए केवल संबंधित सरकारी वेबसाइट पर ही भरोसा करें।
 

फर्जी पत्र में और क्या कहा गया?

इस नकली सर्कुलर में यह भी दावा किया गया था कि नेक्स्ट परीक्षा दो चरणों में होगी, पहला थ्योरी आधारित और दूसरा क्लिनिकल व प्रैक्टिकल टेस्ट, जो इंटर्नशिप के बाद होगा। साथ ही मेडिकल कॉलेजों को अपने पाठ्यक्रम और मूल्यांकन प्रणाली में बदलाव करने की सलाह दी गई थी।

छात्रों के लिए जरूरी सलाह

छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी वायरल सूचना को बिना जांचे-परखे सच न मानें। किसी भी नई परीक्षा या नियम से जुड़ी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed