BSE Odisha 10th Result 2026: ओडिशा बोर्ड कक्षा 10वीं में 95.33 फीसदी बच्चे पास, जारी हुआ रिजल्ट, ऐसे करें चेक
Odisha 10th Result 2026: ओडिशा 10वीं रिजल्ट 2026 जारी, 95.33% छात्र पास हुए। 5.44 लाख में से 5.36 लाख सफल रहे। छात्र शाम 6 बजे से मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। पास होने के लिए 33% अंक जरूरी हैं, फेल छात्रों के लिए सप्लीमेंट्री का मौका मिलेगा।
विस्तार
Odisha 10th Result 2026: ओडिशा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BSE) ने कक्षा 10वीं परीक्षा 2026 का रिजल्ट आज घोषित कर दिया है। राज्य के स्कूल एवं जन शिक्षा मंत्री नित्यानंद गोंड ने शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में परिणाम जारी किया। हालांकि, छात्र अपने अंकपत्र (मार्कशीट) ऑनलाइन शाम 6 बजे से डाउनलोड कर सकेंगे।
इस वर्ष कुल 5.36 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 5.19 लाख छात्र सफल रहे। इस बार पास प्रतिशत 95.33% रहा, जो पिछले साल के 94% से अधिक है। खास बात यह है कि इस साल पहली बार मार्कशीट ओड़िया और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध कराई जाएगी।
ग्रेड और परिणाम का विवरण
परिणाम के अनुसार, 2,456 छात्रों ने A1 ग्रेड हासिल किया है, जबकि 1,93,813 छात्रों को C ग्रेड मिला है। कक्षा 11 में प्रवेश के लिए छात्रों को कम से कम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। जो छात्र पास नहीं हो पाए हैं, उन्हें सप्लीमेंट्री परीक्षा में बैठने का अवसर दिया जाएगा।
कहां और कैसे देखें रिजल्ट
छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in और bseodisha.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी।
महत्वपूर्ण जानकारी
ऑनलाइन जारी की गई मार्कशीट अस्थायी (प्रोविजनल) होगी। छात्रों को अपनी मूल प्रमाण पत्र (ओरिजिनल मार्कशीट) बाद में अपने स्कूल से प्राप्त करनी होगी। इसके अलावा, स्कूल और कॉलेज प्रमुख शाम 7 बजे के बाद आधिकारिक वेबसाइट से टैबुलेशन रजिस्टर डाउनलोड कर सकेंगे। ओडिशा बोर्ड का यह परिणाम छात्रों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है, खासकर बढ़े हुए पास प्रतिशत के साथ।
ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट
- रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर “Odisha Annual Examination Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी, जिसे डाउनलोड कर लें।
