सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   RBSE 12th Result 2026: Rajasthan Board Class 12 Result by Roll Number; Check Easy Steps Guide and Direct Link

RBSE 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट रोल नंबर से कैसे देखें? अच्छे से समझ लें सभी स्टेप्स

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Tue, 31 Mar 2026 06:58 AM IST
विज्ञापन
सार

RBSE 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं के नतीजे आज, 31 मार्च सुबह 10 बजे जारी होंगे। छात्र रोल नंबर से आसानी से रिजल्ट देख सकेंगे। रिजल्ट से पहले जरूरी डिटेल्स तैयार रखें, तेज इंटरनेट रखें और डायरेक्ट लिंक बुकमार्क करें ताकि बिना देरी के परिणाम चेक कर सकें। रोल नंबर से रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका नीचे बताया गया है।

रिजल्ट से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए इस लाइव ब्लॉग पर नजर बनाए रखें...

राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आसानी से देखने के लिए अभी पंजीकरण करें...
 

RBSE 12th Result 2026: Rajasthan Board Class 12 Result by Roll Number; Check Easy Steps Guide and Direct Link
RBSE 12th Result 2026 - फोटो : अमर उजाला-ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार

RBSE 12th Result 2026 Roll Number: राजस्थान बोर्ड 12वीं के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। बोर्ड 31 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे कक्षा 12वीं (Arts, Science और Commerce) का रिजल्ट जारी करेगा। रिजल्ट जारी होते ही छात्र अपना परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। अगर आप भी अपना रिजल्ट रोल नंबर के जरिए देखना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए सभी स्टेप्स को ध्यान से समझ लें।

Trending Videos

RBSE 12th Result 2026 By Roll Number: रोल नंबर से ऐसे देखें राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट चेक करना बेहद आसान है। बस आपको अपना रोल नंबर पता होना चाहिए। इसके बाद नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें-

स्टेप 1: सबसे पहले अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट amarujala.com पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर आपको “Rajasthan Board Class 12th Result 2026” का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब अपनी कक्षा (12वीं) का चयन करें।
स्टेप 4: इसके बाद स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा।
स्टेप 5: सभी जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 6: आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्टेप 7: भविष्य के लिए आप रिजल्ट को डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिजल्ट चेक करते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • रोल नंबर सही-सही दर्ज करें, गलत जानकारी डालने पर रिजल्ट नहीं खुलेगा।
  • अपना इंटरनेट कनेक्शन आदि सही रखें और परिणाम चेक करते समय धैर्य रखें।
  • रिजल्ट देखने के बाद मार्कशीट में सभी डिटेल्स जरूर चेक करें।

मार्कशीट में क्या-क्या देखें?

रिजल्ट देखने के बाद छात्रों को अपनी मार्कशीट में ये जरूरी जानकारी जरूर जांचनी चाहिए-

  • छात्र का नाम
  • रोल नंबर
  • माता-पिता का नाम
  • विषयों के नाम
  • थ्योरी और प्रैक्टिकल के अंक
  • कुल अंक
  • रिजल्ट स्टेटस (पास/फेल)
  • डिवीजन

पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?

राजस्थान बोर्ड के नियमों के अनुसार, छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक हासिल करना अनिवार्य है। यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में फेल हो जाता है, तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed