सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026 Expected on 20 Mar; Students make three preparations

RBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकते हैं राजस्थान बोर्ड 10वीं के नतीजे, रिजल्ट से पहले रखें तीन तैयारियां

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Tue, 17 Mar 2026 06:12 PM IST
विज्ञापन
सार

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026 Date: राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं के तकरीबन 10,68,109 विद्यार्थियों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। पूरी-पूरी संभावना है कि बोर्ड शुक्रवार 20 मार्च, 2026 को हाईस्कूल का परिणाम घोषित करेगा। विद्यार्थियों को अपनी तैयारियां पूरी कर लेनी चाहिए, क्योंकि परिणाम जारी होने में कुछ ही दिन बाकी हैं।
 

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026 Expected on 20 Mar; Students make three preparations
RBSE 10th Result 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

RBSE 10th Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम शुक्रवार 20 मार्च, 2026 जारी हो सकता है। बोर्ड (RBSE) ने 10वीं के छात्रों को सलाह दी है कि रिजल्ट का अपडेट शीघ्र ही जारी किया जाएगा। छात्र अपना रोल नंबर तैयार रखें। रिजल्ट जारी होने में कुछ ही दिन बाकी हैं। परिणाम देखने में कोई असुविधा न हो इसके लिए विद्यार्थियों को पहले कुछ तैयारी भी कर लेनी चाहिए।

Trending Videos


10वीं के नतीजे राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की मौजूदगी में घोषित किए जा सकते हैं। राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्रों को रिजल्ट जारी होने से पहले यहां बताई तीन तैयारियां कर लेनी चाहिए। इससे आप बिना किसी असुविधा के अपना रिजल्ट भी देख पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

1. अभी करें पंजीकरण

राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्रों का सलाह दी जाती है कि वे बिना किसी असुविधा के अपना रिजल्ट देखना चाहते हैं तो अमर उजाला की वेबसाइट पर पंजीकरण कर सकते हैं। आपकों अपना रिजल्ट अमर उजाला की वेबसाइट पर ही मिल जाएगा। साथ ही यहां आपको अपनी ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करने की सुविधा भी मिल जाएगी। अक्सर ऐसे मौकों पर तकनीकी चुनौतियों के कारण वेबसाइट स्लो हो जाती है, ऐसे में आप बिना किसी असुविधा के अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें...

2. इन क्रेडेंशियल्स को रखें तैयार

जारी होने के बाद अपना रिजल्ट देखने के लिए विद्यार्थियों के पास आवश्यक क्रेडेंशियल होना आवश्यक है। इनके बिना रिजल्ट नहीं देख पाएंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए आवश्यक क्रेडेंशियल्स में रोल नंबर, रोल कोड, जन्मतिथि, माता-पिता का नाम आदि विवरण शामिल होते हैं। ये सभी विवरण आपको अपने एडमिट कार्ड पर मिल जाएंगे। इसलिए अपने एडमिट कार्ड को खोजकर अपने पास रखें।

3. मानसिक रूप से तैयार रहें

रिजल्ट जैसा भी आए, उसे स्वीकार करने की मानसिक तैयारी रखें। नंबर से ज्यादा जरूरी आपकी स्किल और आगे की मेहनत है। अगर उम्मीद से कम अंक आएं, तो विकल्प हमेशा मौजूद होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed