RBSE 5th, 8th Result: राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं-8वीं की परिणाम तिथि घोषित, मार्च में इस दिन जारी होंगे नतीजे
RBSE 5th-8th Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने अपने एक्स (X) अकाउंट पर कक्षा 5वीं और 8वीं के परिणाम की तारीख की घोषणा कर दी है। परिणाम मार्च में ही जारी किए जाएंगे।
विस्तार
RBSE: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने कक्षा 5 और कक्षा 8 के परिणाम घोषित करने की तारीख की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। सोशल मीडिया पर जारी आधिकारिक घोषणा के अनुसार, आरबीएसई इन कक्षाओं के परिणाम मार्च 2026 में जारी करेगा।उम्मीदवार अपनी तैयारी और आगे की योजना के लिए इस तारीख का ध्यान रख सकते हैं और बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके परिणाम चेक कर सकते हैं।
24 मार्च को जारी होंगे नतीजे
राजस्थान बोर्ड ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर सभी अटकलों को समाप्त करते हुए स्पष्ट किया कि कक्षा 5 और 8 के परिणाम 24 मार्च 2026 को एक साथ जारी किए जाएंगे। बोर्ड ने ट्वीट में लिखा, "राजस्थान बोर्ड: 24 मार्च को जारी होगा 5वीं और 8वीं बोर्ड का परिणाम।"
राजस्थान बोर्ड :- 24 मार्च को जारी होगा 5वीं और 8वीं बोर्ड का परिणाम ll @Rajasthanboard #RajasthanBoard ll #ResultMonth ll #Rbse
— Board of Secondary Education Rajasthan Ajmer (@Rajasthanboard) March 17, 2026
हालांकि, परिणाम जारी होने का सटीक समय अभी तक नहीं बताया गया है, लेकिन आमतौर पर बोर्ड दोपहर के समय रिजल्ट घोषित करता है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल तैयार रखें और जैसे ही लिंक सक्रिय हो, रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
4 मार्च तक हुई परीक्षाएं
आरबीएसई कक्षा 8वीं की बोर्ड परीक्षाएं 19 फरवरी 2026 से शुरू हुईं और 4 मार्च 2026 तक चलीं। वहीं, कक्षा 5वीं की परीक्षाएं 20 फरवरी 2026 से शुरू होकर 5 मार्च 2026 तक आयोजित की गईं।
दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं प्रतिदिन एक ही पाली में हुईं। परीक्षा का समय दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक निर्धारित किया गया था।
RBSE Result 2026: ऐसे देख सकेंगे रिजल्ट
- सबसे पहले अपने ब्राउजर में जाएं और आधिकारिक वेबसाइट जाएं।
- होमपेज पर “Student Corner” या “Result” सेक्शन खोजें।
- कक्षा चुनें: 5th या 8th।
- अपना रोल नंबर / लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- Submit / View Result पर क्लिक करें।
- आपका RBSE Result 2026 स्क्रीन पर दिख जाएगा।
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए PDF या प्रिंट कर लें।
कमेंट
कमेंट X