REET Mains Answer Key 2026: रीट मेंस की फाइनल आंसर-की जारी, ये रहा डाउनलोड करने का लिंक
REET Mains Final Answer Key 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने रीट मुख्य परीक्षा (REET Mains) 2026 की फाइनल आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। उम्मीदवार लेवल 1 (संस्कृत) और लेवल 2 (संस्कृत, विज्ञान और गणित) के लिए अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
REET Mains Final Answer Key 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने रीट मुख्य परीक्षा (REET Mains 2026) की फाइनल आंसर-की (अंतिम उत्तर कुंजी) आधिकारिक तौर पर घोषित कर दी है। इस परीक्षा में शामिल हो चुके उम्मीदवार अब बोर्ड के पोर्टल पर जाकर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं और अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। यह उत्तर कुंजी अभ्यर्थियों को अपनी कमजोरियों का विश्लेषण करने और भविष्य की परीक्षाओं में सुधार करने में मदद करेगी।
गौरतलब है कि रीट मुख्य परीक्षा का आयोजन इस साल 18 और 20 जनवरी 2026 को दो अलग-अलग पारियों (शिफ्टों) में किया गया था। यह परीक्षा प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर पर शिक्षकों की भर्ती के लिए आयोजित की जाती है।
लेवल 1 और लेवल 2 का विषयवार विवरण
बोर्ड द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, आंसर-की को लेवल के आधार पर जारी किया गया है:
रीट मेंस लेवल 1: प्राथमिक स्तर की यह परीक्षा संस्कृत विषय के लिए आयोजित की गई थी, जिसकी फाइनल आंसर-की उम्मीदवार सीधे लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।
रीट मेंस लेवल 2: उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने के लिए) की यह परीक्षा संस्कृत के साथ-साथ विज्ञान और गणित (Science & Maths) विषयों के लिए आयोजित की गई थी। विज्ञान और गणित विषय की परीक्षा केवल लेवल 2 के लिए ही हुई थी। अब इन दोनों विषयों की उत्तर कुंजी उपलब्ध है।
आंसर-की डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स
उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपनी फाइनल आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए "Latest News" या "Candidate Corner" सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद REET Mains 2026 Primary/Upper Primary Final Answer Key से संबंधित लिंक को चुनें।
- अब अपनी स्क्रीन पर दिख रहे उच्च प्राथमिक/प्राथमिक फाइनल आंसर-की के लिंक पर आगे बढ़ें।
- अपने संबंधित विषय (संस्कृत या विज्ञान-गणित) की आंसर-की पीडीएफ (PDF) का चयन करें।
- पीडीएफ फाइल एक नए टैब में खुल जाएगी, इसे चेक करें।
- भविष्य के संदर्भ और उपयोग के लिए इस फाइल को डाउनलोड करें और सुरक्षित सहेज लें।