{"_id":"6a20315d1731f37dc909a3da","slug":"stone-pelting-case-khan-sir-kgs-patna-coaching-war-attack-on-khan-sir-s-coaching-patna-bihar-police-bihar-news-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patna Coaching War : खान सर के संस्थान पर पथराव मामले में सच आया सामने, छात्रों ने बताई वह बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Patna Coaching War : खान सर के संस्थान पर पथराव मामले में सच आया सामने, छात्रों ने बताई वह बात
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Krishan Ballabh Narayan
Updated Wed, 03 Jun 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
सार
Patna Coaching War : खान सर के संस्थान पर पथराव मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक मशहूर शिक्षक सहित कुछ अन्य लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना क्यों हुई और घटना का उन गिरफ्तार लोगों से संबंध है भी या नहीं इस मुद्दे पर चर्चा गरम है।
खान सर का कोचिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बिहार की राजधानी पटना का मुसल्लहपुर हाट इलाके में आज बस यही चर्चा है कि देश के चर्चित शिक्षक खान सर के कोचिंग संस्थान खान ग्लोबल स्टडीज पर पथराव किसने और क्यों किए? कोचिंग के बाहर हुए हंगामे और पथराव के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ज्ञान बिंदु जीएस अकादमी के संचालक रौशन आनंद समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। रौशन आनंद के साथ उनके दो सहयोगियों, अभिषेक और गौरव को भी पकड़ा गया है।
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि उनपर आरोप है कि कदमकुआं थाना क्षेत्र में स्थित खान सर के स्टूडियो के बाहर कुछ असामाजिक तत्वों ने पथराव और तोड़फोड़ की थी। पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तो उसमें ज्ञान बिंदु संस्थान से जुड़े लोगों की पहचान हुई, जिसके बाद यह गिरफ्तारियां की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
खान सर की दलील
पटना का मुसल्लहपुर हाट इलाका लंबे समय से बिहार का सबसे बड़ा कोचिंग हब रहा है। यहां प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले संस्थानों के बीच हमेशा से कड़ी टक्कर देखने को मिलती है। इस संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि खान सर की देशव्यापी लोकप्रियता और उनके कम फीस मॉडल के कारण बाजार में काफी हलचल रही है। चर्चा है कि इसी वजह से ज्ञान बिंदु और केजीएस के बीच काफी समय से वर्चस्व की लड़ाई चल रही थी, जो अब हिंसक रूप में सामने आ गई है।
Trending Videos
यह खबर भी पढ़ें - Bihar Cabinet: कैबिनेट में सीएम सम्राट चौधरी ने किन 13 प्रस्तावों पर लगायी मुहर? जानिए आपके लिए क्या है खास
क्या है असली मामला
घटनास्थल पर पूछताछ के दौरान छात्रों ने बताया कि बिहार पुलिस की परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद दोनों संस्थान इस बात का दवा कर रहे थे कि 90 फीसदी रिजल्ट उनके छात्रों का है। हालांकि उन दावों की हकीकत क्या है यह जांच का विषय है। दोनों संस्थानों ने उन सफल छात्रों को सम्मानित करने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया था। संयोग यह था कि दोनों संस्थानों में सम्मान समारोह एक ही दिन आयोजित किया गया था, इसलिए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पोस्टर बैनर बनाए गए थे। इसी पोस्टर को लगाने और हटाने को लेकर दोनों पक्षों के छात्रों में बहस हो गई और इसी दौरान बहस के बाद स्थिति मारपीट तक पहुँच गई, जिसमें खान सर के कोचिंग के सुरक्षागार्ड की उनलोगों ने जमकर पिटाई कर दी।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar: खान सर के कोचिंग पर फायरिंग मामले में शिक्षक रौशन आनंद बोले- रिजल्ट के बाद मुझे फंसाने की साजिश रची गई
खान सर ने बदल ली अपनी बात
घटना की सूचना मिलते ही पटना एसएसपी सहित अन्य अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुँच गए जावौर जांच पड़ताल शुरू कर दी। खान सर ने रात में यह बयान दिया कि लगभग दस राउंड फायरिंग की गई है, लेकिन जब पुलिस ने पूछताछ करनी शुरू कर दी और सीसीटीवी खंगालना शुरू कर दिया तब खान सर ने अपनी बात बदल ली। अब उनके बयानों में सिर्फ रोड़े-पत्थर ही हैं।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar: नीतीश कुमार के नाम नया रिकॉर्ड; पूर्व मुख्यमंत्री की पार्टी जदयू के अब एक करोड़ से अधिक सदस्य
आरोपों और दावों के बीच फंसा मामला
इस घटना को लेकर खान सर का कहना है कि वे बेहद कम फीस में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देते हैं। इसी वजह से प्रतिद्वंद्वी कोचिंग संस्थान उनसे ईर्ष्या रखते हैं और इसी रंजिश में उनके संस्थान पर हमला करवाया गया है। वहीं रौशन आनंद ने खुद को बेकसूर बताया है। उनका कहना है कि हाल ही में आए बिहार पुलिस के रिजल्ट में उनके संस्थान ज्ञान बिंदु से भारी संख्या में छात्रों का चयन हुआ है। उनकी इस सफलता से घबराकर कुछ लोग उन्हें बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं और जानबूझकर उनका नाम इस विवाद में घसीटा जा रहा है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: गोलीबारी के बाद खान सर ने कोचिंग में पढ़ाने से किया इनकार, छात्रों से कहा- आज पढ़ाई नहीं हो पाएगी
जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल कदमकुआं थाना पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। मौके से मिले सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। पटना एसएसपी का कहना है कि जांच में ऐसा कुछ नहीं मिला जिससे यह कहा जा सके कि रात में झगड़ा होने के बाद फायरिंग भी की गई है। पटना एसएसपी ने कहा कि फायरिंग होने का कोई प्रमाण नहीं मिल पाया है। अब सवाल यह है कि अगर फायरिंग हुई नहीं फिर खान सर ने कैसे कहा कि लगभग दस राउंड गोलियां भी चलाई गई हैं।