Bihar News: बिहार में 16 औद्योगिक इकाइयों और सात होटल परियोजनाओं को मंजूरी; 3200 से अधिक रोजगार सृजित होंगे
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (बियाडा) की परियोजना समाशोधन समिति (पीसीसी) ने 16 औद्योगिक इकाइयों और 7 होटल परियोजनाओं को मंजूरी दी है। करीब 1000 करोड़ रुपये के निवेश वाली इन परियोजनाओं से 3,200 से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होने की उम्मीद है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (बियाडा) की परियोजना समाशोधन समिति (पीसीसी) ने बड़ा फैसला लिया है। समिति ने 16 औद्योगिक परियोजनाओं और 7 होटल प्रस्तावों के लिए 31.78 एकड़ भूमि आवंटित करने की स्वीकृति प्रदान की है। इन परियोजनाओं के माध्यम से राज्य में लगभग 992.63 करोड़ रुपये के निवेश का मार्ग प्रशस्त होगा, जिससे करीब 3,146 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने की संभावना है। उद्योग विभाग के सचिव सह बियाडा एवं आएडा के प्रबंध निदेशक कुंदन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विभिन्न औद्योगिक और आतिथ्य क्षेत्र की परियोजनाओं पर विचार किया गया। स्वीकृत परियोजनाएं राज्य के औद्योगिक विकास को नई गति देने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देंगी।
उद्योग मंत्री बोलीं- बिहार बन रहा निवेश का नया केंद्र
उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि नई औद्योगिक परियोजनाओं की स्वीकृति बिहार के औद्योगिक और आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से स्थानीय युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार और कौशल आधारित अवसर उपलब्ध होंगे। राज्य सरकार बिहार को आधुनिक औद्योगिक एवं विनिर्माण केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
निवेशकों के लिए अनुकूल माहौल तैयार
उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार ने कहा कि राज्य सरकार संतुलित और समावेशी औद्योगिक विकास के लिए प्रतिबद्ध है। बियाडा के माध्यम से निवेशकों को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से औद्योगिक भूखंड उपलब्ध कराए जा रहे हैं। बेहतर बुनियादी ढांचा, कनेक्टिविटी और सरल प्रक्रियाओं के जरिए निवेश के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया गया है।
खाद्य प्रसंस्करण से टेक्सटाइल तक कई क्षेत्रों को बढ़ावा
समिति द्वारा स्वीकृत परियोजनाओं में खाद्य प्रसंस्करण, राइस मिल, पीईबी स्ट्रक्चर निर्माण, स्टील रूफिंग शीट, गारमेंट्स, कॉटन विक और अगरबत्ती निर्माण, करुगेटेड पेपर तथा अन्य विनिर्माण इकाइयां शामिल हैं। इन परियोजनाओं से राज्य के औद्योगिक आधार को मजबूती मिलने के साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बल मिलेगा।
Bihar News: '11 मेगा पार्क और 38 फूड पार्क बनेंगे', सीएम सम्राट चौधरी ने यह घोषणा करते हुए क्या कहा?
इन औद्योगिक क्षेत्रों में लगेंगी नई इकाइयां
स्वीकृत परियोजनाएं फतुहा, बैजनाथपुर, गोरौल, समस्तीपुर, डोनार, बरारी, मरंगा, मुजफ्फरपुर, पाटलिपुत्र और हाजीपुर समेत राज्य के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में स्थापित की जाएंगी। प्रमुख स्वीकृत इकाइयों में अमूल डेयरी, शिव दुर्गा एग्रो, मूगी फूड्स प्राइवेट लिमिटेड, एमएसक्यू क्लोदिंग एलएलपी, बांका इंडस्ट्रीज, ऑनेस्टी ऑटोमेशन प्राइवेट लिमिटेड, श्री जी रूफिंग, सियाराम फूड इंडस्ट्रीज, ज्योति प्रिंटिंग वर्क्स, राजरानी टेक्सटाइल, ओम मंगलम और लीफडे बेकर्स प्राइवेट लिमिटेड जैसी कंपनियां शामिल हैं। इसके अलावा कई चार और पांच सितारा होटल परियोजनाओं को भी मंजूरी दी गई है।