सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump confirms calling Netanyahu 'crazy,' as he says Israel complicating peace talks with Iran

US: 'मोजतबा खामेनेई से मिलने का अब तक सौभाग्य नहीं मिला', ईरान और नेतन्याहू पर क्या बोले ट्रंप?

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बेरूत। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 03 Jun 2026 07:37 PM IST
विज्ञापन
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक इंटरव्यू में माना कि उन्होंने इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को फोन पर 'पागल' कहा था, क्योंकि उन्हें लगा कि लेबनान में हिजबुल्ला के खिलाफ इस्राइल की कार्रवाई ईरान के साथ शांति वार्ता में बाधा बन रही है। हालांकि, ट्रंप ने यह भी कहा कि वह ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई का सम्मान करते हैं और उन्हें अब तक उनसे मिलने का सौभाग्य नहीं मिला है। पढ़िए रिपोर्ट-

Trump confirms calling Netanyahu 'crazy,' as he says Israel complicating peace talks with Iran
डोनाल्ड ट्रंप और बेंजमिन नेतन्याहू - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने  के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को फोन पर 'पागल' कहा था, क्योंकि उन्हें लगा कि इस्राइल का हिजबुल्ला के खिलाफ लेबनान में चल रहा युद्ध ईरान के साथ शांति वार्ता को रोक रहा है। ट्रंप ने यह भी कहा कि इस वजह से वह थोड़े नाराज थे, लेकिन फिर भी उनके नेतन्याहू के साथ संबंध ठीक हैं।


ट्रंप ने क्या कहा?
हालांकि, तनाव को स्वीकार करते हुए भी ट्रंप ने कहा कि नेतन्याहू के साथ उनका रिश्ता मजबूत है और दोनों के बीच अच्छा तालमेल है, क्योंकि दोनों 'युद्धकालीन' नेता हैं। न्यूयॉर्क पोस्ट के साथ इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा, हमने बहुत अच्छा काम साथ किया है। मुझे बीबी (बेंजामिन नेतन्याहू) बहुत पसंद हैं और मैं उनके साथ बहुत अच्छा काम करता हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप ने माना कि नेतन्याहू के साथ उनकी फोन कॉल तनावपूर्ण थी, जो इस बात का संकेत है कि ईरान युद्ध को लेकर उन पर दबाव बढ़ रहा है, क्योंकि ऊर्जा की कीमतें और आर्थिक अनिश्चितता रिपब्लिकन पार्टी को चुनावों में नुकसान पहुंचा सकती हैं और वैश्विक व्यापार को प्रभावित कर रही हैं।
विज्ञापन
Trending Videos


होर्मुज जलडमरूमध्य पर क्या कहा?
ट्रंप ने कहा कि वह इस संघर्ष के खत्म होने की समय-सीमा को लेकर निश्चित नहीं हैं और उन्होंने संकेत दिया कि हो सकता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य सात सितंबर (लेबर डे) तक बंद रहे। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि ईरान परमाणु हथियार की दिशा में किसी भी प्रयास को रोके और यह मार्ग तेल और गैस आपूर्ति के लिए फिर से खोला जाए।

ये भी पढ़ें: अब विदेश यात्रा नहीं कर पाएंगे श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे, कोर्ट ने लगाई रोक

ट्रंप ने कहा, मुझे नहीं पता। लेकिन मुझे लगता है कि लेबर डे तक बंद रह सकता है। हालांकि, यह संभावना कम है। मुझे लगता है कि यह जल्द ही सुलझ जाएगा।  

वार्ता में शामिल हैं मोजतबा खामेनेई: ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई शांति वार्ता में शामिल हैं। उन्होंने कहा, उन्हें उनके प्रति बहुत सम्मान है। ट्रंप ने दावा किया कि खामेनेई हमले में लगी चोटों के कारण ठीक नहीं हैं। लेकिन फिर भी वह वार्ता को मंजूरी दे रहे हैं। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।  ट्रंप ने यह भी कहा कि उन्होंने अब तक खामेनेई से मिलने का सौभाग्य नहीं मिला है। 
 
इस बीच लेबनान में संघर्ष के चलते तनाव कम होने के संकेत नहीं दिख रहे हैं। बुधवार को इस्राइली हमले में बेरूत के दक्षिण में एक व्यस्त राजमार्ग पर एक कार को निशाना बनाया गया। यह हमला वाशिंगटन में लेबनान और इस्राइल के बीच जारी वार्ता के दूसरे दिन से पहले हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed