West Asia Crisis: कुवैत हवाई अड्डे पर ड्रोन हमला, एक भारतीय नागरिक की मौत; दूतावास ने की पुष्टि
कुवैत हवाई अड्डे पर हुए ड्रोन हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई। भारतीय दूतावास पीड़ित परिवार की मदद कर रहा है। कुवैत ने इस हमले के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया है। वहीं ईरान ने इसे अमेरिका के खिलाफ जवाबी कार्रवाई बताया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Embassy of India in Kuwait expresses its deepest condolences at the tragic demise of an Indian national due to an attack on the airport in Kuwait today. The Embassy is in touch with the bereaved family and is closely coordinating with the Kuwaiti authorities to render all…
विज्ञापन— India in Kuwait (@indembkwt) June 3, 2026विज्ञापन
कुवैत ने ईरानी सेना पर लगाया आरोप
यह हमला कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की पैसेंजर बिल्डिंग (T1) को निशाना बनाकर किया गया था। कुवैत की सेना ने आरोप लगाया है कि ईरान ने ड्रोन के जरिए यह हमला किया। सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल सऊद अब्दुलअजीज अल-ओतैबी ने इसे ईरान की आपराधिक आक्रामकता बताया है। इस हमले की वजह से हवाई अड्डे की इमारत को भारी नुकसान पहुंचा है। हमले में कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुरक्षा कारणों से कुवैत ने हवाई यातायात को रोक दिया है और उड़ानों को दूसरे हवाई अड्डों की तरफ मोड़ दिया गया है।
بيان رقم (63)
— KUWAIT ARMY - الجيش الكويتي (@KuwaitArmyGHQ) June 3, 2026
صرّح المتحدث الرسمي لوزارة الدفاع، العقيد الركن سعود عبدالعزيز العطوان، بأن عدداً من الطائرات المسيّرة المعادية استهدفت اليوم مبنى الركاب (T1) بمطار الكويت الدولي نتيجة العدوان الإيراني الآثم، ما أسفر عن أضرار مادية جسيمة في المبنى وإصابة عدد من الأشخاص، حيث تلقوا… pic.twitter.com/HMSd0TX7sG
ईरान ने क्या कहा?
वहीं, ईरान के सरकारी मीडिया 'प्रेस टीवी' ने एक अलग दावा किया है। ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) का कहना है कि उन्होंने यह हमला जवाबी कार्रवाई के तौर पर किया है। ईरान के मुताबिक, अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास उनके एक तेल टैंकर और कश्म द्वीप पर एक संचार टावर को निशाना बनाया था। इसके जवाब में ईरान ने बहरीन में मौजूद अमेरिकी नौसेना के पांचवें बेड़े के मुख्यालय और एक क्षेत्रीय एयरबेस पर मिसाइलें और ड्रोन दागे।
ये भी पढ़ें: Iran-US: यूएस के साथ जंग में ईरान की अनोखी रणनीति, सूचना युद्ध से दुनिया को दिए पांच बड़े संदेश
कुवैत की सेना ने कहा है कि वे हालात पर पूरी नजर रखे हुए हैं। देश की सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखने के लिए सेना पूरी तरह तैयार है। वे किसी भी स्थिति से निपटने के लिए जरूरी कदम उठा रहे हैं। पश्चिम एशिया में बिगड़ते सुरक्षा हालातों के बीच इस हमले ने तनाव को और बढ़ा दिया है।