सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Popular Rajasthan Content Creator Attempts Suicide After Leaving Emotional Facebook Post

'अब नहीं दिखेगी आपकी बहन': एफबी पर पोस्ट कर राजस्थान की चर्चित इन्फ्लुएंसर ने खाया जहर, किस बात से थीं परेशान?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: जोधपुर ब्यूरो Updated Wed, 03 Jun 2026 07:12 PM IST
विज्ञापन
सार

जोधपुर में सोशल मीडिया ट्रोलिंग से परेशान महिला इन्फ्लूएंसर अनीता बिश्नोई ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना से कुछ घंटे पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा की थी। गंभीर हालत में उन्हें एमडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Popular Rajasthan Content Creator Attempts Suicide After Leaving Emotional Facebook Post
राजस्थान की चर्चित इन्फ्लुएंसर अनीत बिश्नोई ने आत्महत्या का प्रयास किया - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

जोधपुर में सोशल मीडिया पर कथित तौर पर लगातार ट्रोलिंग और मानसिक दबाव से परेशान एक महिला इन्फ्लूएंसर ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर हालत में उन्हें जोधपुर के मथुरादास माथुर (एमडीएम) अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। घटना बुधवार सुबह बनाड़ थाना क्षेत्र के शिकारगढ़ स्थित गोदारों की ढाणी इलाके की है। बताया जा रहा है कि महिला कंटेंट क्रिएटर अनीता बिश्नोई ने यह कदम उठाने से कुछ घंटे पहले सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा की थी। पोस्ट में उन्होंने लिखा था, 'आज के बाद आपकी बहन इस दुनिया में नहीं दिखेगी।' इस पोस्ट के सामने आने के बाद परिजनों और परिचितों में चिंता बढ़ गई थी।


वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर शुरू हुआ विवाद
परिजनों के अनुसार, अनीता बिश्नोई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर राजस्थान की संस्कृति, सामाजिक मुद्दों और जागरूकता से जुड़े वीडियो बनाती हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो साझा किया था, जिसमें पारंपरिक जीवनशैली और सामाजिक मूल्यों को लेकर अपनी बात रखी थी। इसी वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर विवाद शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि वीडियो में कही गई कुछ बातों को लेकर कई लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। परिवार का आरोप है कि पिछले कई दिनों से कुछ सोशल मीडिया यूजर्स और अन्य कंटेंट क्रिएटर्स द्वारा उन्हें लगातार निशाना बनाया जा रहा था, जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किस पोस्ट को लेकर शुरू हुआ विवाद?
बताया जा रहा है कि अनीता बिश्नोई ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें उन्होंने बदलती जीवनशैली और सामाजिक मूल्यों को लेकर अपनी राय व्यक्त की थी। वीडियो में उन्होंने कहा था-
विज्ञापन
Trending Videos

'कपड़े हो गए छोटे तो शर्म कहां से आएगी। रोटी हो गई ब्रेड तो ताकत कहां से आएगी। फूल हो गए प्लास्टिक के तो खुशबू कहां से आएगी। चेहरा हो गया मेकअप का तो सादगी कहां से आएगी। खाना हो गया होटल का, स्वाद कहां से आएगा। इंसान हो गए पैसे के तो प्रेम कहां से आएगा। क्यों भाया, सही कही न मैंने।'



ये भी पढ़ें-  घरेलू विवाद का खूनी अंत: भतीजे ने ताऊ को घर में घुसकर मारी गोली, पूर्व CRPF जवान की हैवानियत दहल उठा गांव

पत्नी को बदनाम करने की कोशिश हो रही थी
अनीता के पति दीनाराम ने आरोप लगाया कि कुछ लोग सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से उनकी पत्नी को बदनाम करने और मानसिक दबाव बनाने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने बताया कि इस संबंध में शिकायत दर्ज कराने की बात भी हुई थी, लेकिन अनीता ने किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया था। घटना के दिन दीनाराम घर पर मौजूद नहीं थे। इसी दौरान उन्हें परिचितों से अनीता की सोशल मीडिया पोस्ट की जानकारी मिली। जब वे घर पहुंचे तो पता चला कि अनीता ने जहरीला पदार्थ खा लिया है। इसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया।

फिलहाल, अनीता बिश्नोई का अस्पताल में इलाज जारी है और उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही हैं। वहीं, इस घटना ने सोशल मीडिया पर बढ़ती ट्रोलिंग और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर एक बार फिर बहस छेड़ दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed