सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Patwari Caught Red-Handed Taking eight thousand Bribe for Land Demarcation

पाली में ACB का बड़ा एक्शन: आठ हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों धराया; सीमांकन के बदले मांगी थी घूस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली Published by: जोधपुर ब्यूरो Updated Mon, 01 Jun 2026 07:32 PM IST
विज्ञापन
सार

पाली जिले में एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लाटाड़ा गांव के पटवारी विक्रम धीर को 8 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी किसान की जमीन का सीमांकन करने के बदले रिश्वत मांग रहा था।

Patwari Caught Red-Handed Taking eight thousand Bribe for Land Demarcation
लाटाड़ा गांव का पटवारी 8 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की पाली प्रथम इकाई ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बाली उपखंड क्षेत्र में तैनात एक पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी पटवारी पर कृषि भूमि के सीमांकन (नाप-जोख) के बदले परिवादी से रिश्वत मांगने का आरोप है।


सीमांकन करने की एवज में मांगी थी राशि
एसीबी अधिकारियों के अनुसार, बाली उपखंड के लाटाड़ा गांव में पदस्थ पटवारी विक्रम धीर ने एक किसान से उसकी कृषि भूमि का सीमांकन करने की एवज में अवैध राशि की मांग की थी। आरोप है कि रिश्वत नहीं मिलने पर पटवारी लगातार काम को लंबित रखे हुए था। इससे परेशान होकर परिवादी ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, पाली में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन किया, जिसमें आरोप सही पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाया पटवारी 
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र डुकिया के निर्देशन में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए जाल बिछाया। जैसे ही परिवादी ने आरोपी पटवारी को आठ हजार रुपये की रिश्वत दी, एसीबी टीम ने उसे मौके पर ही रंगे हाथों पकड़ लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  ननिहाल आई युवती की दर्दनाक मौत: रात के अंधेरे में तालाब में लगाई छलांग, सुबह रेस्क्यू टीम ने निकाला शव

कार्रवाई के दौरान रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली गई। गिरफ्तारी के बाद एसीबी आरोपी से पूछताछ कर रही है। साथ ही उसके आवास और अन्य संभावित ठिकानों की जांच भी की जा रही है।
एसीबी अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और भ्रष्टाचार से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed