सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   REET Result 2022 Declared Check Candidates Passing Percentage Marks Sarkari Result Here

REET 2022 Result: रीट लेवल-1 का 63.63 फीसदी तो लेवल-2 में 52.19 फीसदी रहा परिणाम

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 29 Sep 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
सार

REET Result 2022 Declared: इस साल 14 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा में भाग लिया था। रीट 2022 के रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों के देखने के लिए परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। 

REET Result 2022 Declared Check Candidates Passing Percentage Marks Sarkari Result Here
REET Result 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार
Follow Us

Rajasthan Eligibility Exam for Teachers 2022 REET Result Out: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा ने राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) का परिणाम 2022 जारी किया गया है। जो अभ्यर्थी शिक्षक के तौर पर सरकारी नौकरी पाने के लिए राजस्थान पात्रता परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे आरबीएसई रीट की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और reetbser2022.in  के माध्यम से परिणाम की जांच कर सकते हैं। 

विज्ञापन
loader
Trending Videos


यह भी पढ़ें : Sarkari Bharti REET Result OUT Live: रीट 2022 के नतीजे घोषित, झारखंड में निकली पीजीटी भर्ती, पढ़ें लाइव अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन

REET Result नॉर्मलाइजेशन से किया गया तैयार

राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) के मुख्य समन्वयक एलएन मंत्री और समन्वयक मेघना चौधरी की ओर से परिणाम जारी करते हुए बताया कि राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) का आयोजन 23 और 24 जुलाई को छह पारियों में किया गया था। प्रत्येक पारी में अलग-अलग उम्मीदवारों की संख्या के आधार पर भिन्न पेपर आया था। कुछ पारियों में पेपर आसान तो कुछ में कठिन रहा था। इसलिए परिणाम को नॉर्मलाइजेशन और स्कोर स्केलिंग के आधार पर किया गया था।  


यह भी पढ़ें : Education: सरकार ने लागू किए एनएमसी एक्ट के प्रावधान, 2024 से NExT एग्जाम अनिवार्य 

REET 2022 Result लेवल 2 में महज 52 फीसदी ही हुए क्वालीफाई

राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) 2022 लेवल-1 परीक्षा का पास प्रतिशत 63.63 फीसदी रहा है। जबकि रीट लेवल-2 की परीक्षा का पास प्रतिशत 52.19 फीसदी रहा है। रीट परीक्षा समन्वयक कार्यालय की ओर से जानकारी दी गई कि रीट लेवल-1 की परीक्षा में 03,20,014 उम्मीदवार शामिल हुए थे, जिनमें से 02,03,609 उम्मीदवार क्वालीफाई हो पाए हैं। यानी क्वालीफाईंग रेश्यो 63.63 फीसदी रहा है। जबकि, रीट लेवल -2 के पेपर में 11,55,904 उम्मीदवार शामिल हुए थे। इनमें से 06,03,228 उम्मीदवार क्वालीफाई हुए हैं। यानी की लेवल-2 में महज 52 फीसदी ही सफल हो पाए हैं। 


यह भी पढ़ें : REET 2022 Result Out: राजस्थान बोर्ड ने जारी किया रीट 2022 का रिजल्ट, यहां ऐसे करें चेक
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed