Mumbai School Reopening: मार्च में फिर से खुलेंगे मुंबई के स्कूल, बीएमसी की बैठक में मंत्री आदित्य ठाकरे ने की समीक्षा
School Reopening: महाराष्ट्र सरकार के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे ने शुक्रवार को बीएमसी अधिकारियों के साथ बैठक के बाद ट्वीट कर कहा कि मार्च महीने में मुंबई के स्कूल पुन: खोले जा सकते हैं।
विस्तार
School Reopening in Mumbai: महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के मामलों में आ रही गिरावट को देखते हुए मायानगरी मुंबई में लंबे समय से बंद पड़े स्कूलों को जल्द ही पुन: शुरू किया जा सकता है। स्कूलों को खोलने के संबंध में महाराष्ट्र सरकार के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे ने शुक्रवार को बीएमसी अधिकारियों के साथ बैठक भी की है।
मंत्री आदित्य ठाकरे ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि मार्च महीने में मुंबई के स्कूल पुन: खोले जा सकते हैं। स्कूलों का संचालन कोरोना काल से पहले जैसे होता था, उसी प्रकार होगा। हालांकि, कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। इस संबंध में आज बृह्नमुंबई महानगरपालिका यानी बीएमसी के अधिकारियों के साथ बैठक की है।
यह भी पढ़ें : सीबीएसई टर्म-2 : कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तारीख घोषित, दिशा-निर्देश यहां पढ़ें
छात्रों के टीकाकरण के लिए भी अतिरिक्त प्रयास किए जाएं
पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे ने आगे कहा कि स्कूलों में आने वाले छात्रों और अन्य 15 वर्ष अधिक उम्र वाले छात्रों के टीकाकरण के लिए भी अतिरिक्त प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए बीएमसी का शिक्षा विभाग और चिकित्सक अभिभावकों की मंजूरी के साथ बच्चों के टीकाकरण सुनिश्चित करें। इससे राज्य में टीकाकरण की दर भी बढ़ेगी और किशोरों की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सकेगी।
यह भी पढ़ें : Hijab Controversy: हिजाब विवाद पर कर्नाटक हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, पीठ ने फैसला रखा सुरक्षित
अकादमिक और गैर-अकादमिक गतिविधियां भी शुरू होंगी
महाराष्ट्र युवा सेना के अध्यक्ष आदित्य ठाकरे ने कहा कि स्कूलों में आने वाले सभी छात्र- छात्राओं की नियमित उपस्थिति भी दर्ज की जाएगी। इसके साथ ही कोविड-19 से बचाव संबंधी दिशा-निर्देशों के अनुरूप पहले की तरह अकादमिक और गैर-अकादमिक गतिविधियां भी शुरू की जाएंगी।
यह भी पढ़ें : CS Result 2021: आईसीएसआई सीएस एग्जीक्यूटिव फाइनल परीक्षा के रिजल्ट जारी, ये हैं टॉपर्स