सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   SSC MTS Exam 2026 Cancelled at multiple centers of UP, Karnataka, Bihar; Check update on new dates and timing

SSC MTS Exam Cancelled: लखनऊ, मेरठ, मैसूर..., UP-कर्नाटक में कई केंद्रों पर एमटीएस परीक्षा रद्द; जानें कब होगी

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 11 Feb 2026 05:21 PM IST
विज्ञापन
सार

SSC MTS Exam 2026 Cancelled: एसएससी ने देश के अलग-अलग राज्यों के कई परीक्षा केंद्रों पर एमटीएस परीक्षा टेक्निकल और प्रशासनिक कारणों से रद्द कर दी है। आयोग ने यूपी, कर्नाटक, बिहार समेत कई राज्यों में परीक्षा रद्द कर दी है। परीक्षा की नई तिथियों से संबंधित जानकारी नीचे पढ़ें...
 

SSC MTS Exam 2026 Cancelled at multiple centers of UP, Karnataka, Bihar; Check update on new dates and timing
SSC MTS Exam Cancelled - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार

SSC MTS Exam Cancelled In UP and Karnataka: कर्मचारी चयन आयोग ने 11 फरवरी की एमटीएस परीक्षा यूपी, कर्नाटक समेत कई राज्यों के कई केंद्रों पर रद्द कर दी है। आयोग ने कुछ केंद्रों के लिए परीक्षा की नई तिथि भी घोषित कर दी है। 

Trending Videos

कहां-कहां रद्द हुई एसएससी एमटीएस परीक्षा?

आयोग की ओर से जारी आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक और पूर्वी राज्यों के कई सेंटर्स पर आज सुबह की परीक्षा स्थगित हो गई। इन केंद्रों पर परीक्षा रद्द हुई-

  • उत्तर प्रदेश और बिहार (सेंट्रल रीजन): झांसी, कानपुर (2 सेंटर), लखनऊ (5 सेंटर), मेरठ (2 सेंटर), वाराणसी, गोरखपुर और पटना
  • कर्नाटक (KKR रीजन): कलबुर्गी और मैसूरु के कुल 4 सेंटर
  • पूर्वी क्षेत्र (ER रीजन): संबलपुर, गंगटोक, रांची (3 सेंटर), कोलकाता, श्री विजया पुरम, कटक, बरहामपुर, धनबाद और भुवनेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएससी एमटीएस परीक्षा की नई तिथियों पर क्या अपडेट है? 

कर्मचारी चयन आयोग ने तीन केंद्रों के लिए परीक्षा की नई तिथियां घोषित कर दी है। इन केद्रों पर 11 फरवरी की स्थगित परीक्षा अब 13 फरवरी को आयोजित की जाएगी। इन केंद्रों पर 13 फरवरी को होगी परीक्षा:

  • संस्कार एकेडमी ऑनलाइन एग्जाम सेंटर, झांसी
  • शिफ़ा ऑनलाइन सेंटर, गोरखपुर
  • एल. एम पब्लिक स्कूल ऑनलाइन एग्जामिनेशन सेंटर, झांसी

अब आगे क्या होगा?

आयोग ने साफ किया है कि परीक्षा दोबारा (Re-scheduled) आयोजित की जाएगी। परीक्षा की नई तारीख, समय और केंद्र की जानकारी जल्द ही प्रकाशित की जाएगी। जानकारी संबंधित उम्मीदवारों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS और ईमेल के माध्यम से भी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed