सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   TS Inter Results 2026 soon at tgbie.cgg.gov.in, Over 9.9 Lakh Students Await Results

TS Inter Results 2026: तेलंगाना बोर्ड इंटर प्रथम और द्वितीय वर्ष के नतीजे जल्द, 9.9 लाख छात्रों को है इंतजार

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Fri, 10 Apr 2026 08:42 PM IST
विज्ञापन
सार

TS Inter 1st and 2nd Year Results 2026: तेलंगाना बोर्ड इंटर 1st और 2nd वर्ष का रिजल्ट बहुत जल्द जारी कर सकता है। करीब 9.9 लाख छात्र रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। घोषित होने के बाद छात्र वेबसाइट पर हॉल टिकट नंबर से अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
 

TS Inter Results 2026 soon at tgbie.cgg.gov.in, Over 9.9 Lakh Students Await Results
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

TGBIE Inter 1st and 2nd Year Results 2026: तेलंगाना इंटर एजुकेशन बोर्ड (TGBIE) इंटर प्रथम और द्वितीय वर्ष के परिणाम बहुत जल्द जारी करने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बोर्ड 11 या 12 अप्रैल 2026 को नतीजे घोषित कर सकता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, नतीजे 12 अप्रैल को दोपहर 12.30 बजे के आसपास घोषित किए जा सकते हैं। हालांकि, बोर्ड की ओर से अभी तक तारीख और समय की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Trending Videos


इस वर्ष करीब 9.9 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, जो अब अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट tgbie.cgg.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

फरवरी-मार्च में हुई थी परीक्षा

तेलंगाना बोर्ड ने इंटर प्रथम वर्ष (कक्षा 11) की परीक्षाएं 25 फरवरी से 17 मार्च 2026 तक आयोजित की थीं। वहीं, द्वितीय वर्ष (कक्षा 12) की परीक्षाएं 26 फरवरी से 18 मार्च 2026 तक हुई थीं। छात्रों को पास होने के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 35 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

मार्क्स मेमो में क्या होगा?

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को डिजिटल मार्क्स मेमो उपलब्ध कराया जाएगा, जिसमें निम्नलिखित जानकारी होगी:

  • छात्र का नाम
  • हॉल टिकट नंबर
  • स्ट्रीम
  • विषयवार अंक
  • कुल अंक
  • ग्रेड
  • पास/फेल स्थिति

यह डिजिटल मार्कशीट मूल प्रमाणपत्र जारी होने तक एडमिशन और वेरिफिकेशन के लिए मान्य रहेगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना हॉल टिकट नंबर पहले से तैयार रखें और रिजल्ट जारी होते ही आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तुरंत चेक करें।

सप्लीमेंट्री परीक्षा की जानकारी

जो छात्र एक या अधिक विषयों में सफल नहीं हो पाएंगे, उन्हें सप्लीमेंट्री परीक्षा देने का मौका मिलेगा। पिछले वर्ष इंटर के परिणाम 22 अप्रैल को घोषित किए गए थे, जिसमें कुल पास प्रतिशत 71.27% रहा था। सप्लीमेंट्री परीक्षाएं 22 मई से 29 मई तक आयोजित हुई थीं और उनके परिणाम 16 जून को जारी किए गए थे।

रिजल्ट कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट tgbie.cgg.gov.in या results.cgg.gov.in पर जाएं।
  • अब यहां TS Inter Results 2026 वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अब 1st Year या 2nd Year चुनें।
  • हॉल टिकट नंबर दर्ज करें।
  • अब Get Result पर क्लिक कर परिणाम देखें और डाउनलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed