सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   IGNOU Extends TEE June 2026 Exam Form Deadline Till April 26, Apply Without Late Fee

IGNOU TEE 2026: इग्नू ने जून टीईई का परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ाई, अब 26 अप्रैल तक का समय

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Fri, 10 Apr 2026 04:26 PM IST
विज्ञापन
सार

IGNOU June TEE 2026: इग्नू ने जून 2026 टर्म-एंड परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 26 अप्रैल तक बढ़ा दी है। बिना लेट फीस आवेदन का मौका है, जबकि 30 अप्रैल तक 1100 रुपये लेट फीस के साथ फॉर्म भरा जा सकता है।
 

IGNOU Extends TEE June 2026 Exam Form Deadline Till April 26, Apply Without Late Fee
IGNOU, इग्नू - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

IGNOU June TEE 2026: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्विद्यालय (IGNOU) ने जून 2026 टर्म-एंड एग्जाम (TEE) के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। यह सुविधा ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और ऑनलाइन कोर्स के छात्रों के लिए लागू होगी।

Trending Videos


अब उम्मीदवार 26 अप्रैल 2026 तक बिना किसी लेट फीस के परीक्षा फॉर्म जमा कर सकते हैं। इसके बाद भी जो छात्र आवेदन नहीं कर पाते हैं, वे 27 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक 1100 रुपये लेट फीस के साथ आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालय की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि सक्षम प्राधिकारी की अनुमति से यह निर्णय लिया गया है, ताकि अधिक से अधिक छात्रों को परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिल सके।

परीक्षा फॉर्म भरने से पहले जरूरी बातें

इग्नू ने छात्रों को परीक्षा फॉर्म भरने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखने को कहा है:

  • हॉल टिकट प्राप्त करने के लिए असाइनमेंट समय पर जमा करना अनिवार्य है।
  • फॉर्म जमा करने के बाद कोर्स और परीक्षा केंद्र में बदलाव नहीं किया जा सकेगा।
  • जहां विकल्प उपलब्ध हो, वहां परीक्षा मोड (पेन-पेपर या CBT) सावधानी से चुनें।

छात्रों के लिए सलाह

छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि किसी तकनीकी समस्या से बचा जा सके।

फॉर्म कैसे भरें?

छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं:

  • इग्नू के एग्जाम पोर्टल पर जाएं।
  • 10 अंकों के एनरोलमेंट नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें या नए यूजर रजिस्ट्रेशन करें।
  • कोर्स कोड दर्ज करें और परीक्षा केंद्र का चयन करें।
  • जिन थ्योरी और प्रैक्टिकल विषयों में परीक्षा देनी है, उन्हें चुनें एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट्स (ABC) आईडी लिंक या बनाएं, ताकि अंक डिजिलॉकर में अपडेट हो सकें।
  • डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई से फीस जमा करें।
  • सफल सबमिशन के बाद रसीद डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed