सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UK Board Result 2026: How Many Marks Needed to Top 10th-12th Exams? Check Last Year Toppers’ Scores

UK Board 10th 12th Result 2026: टॉप करने के लिए लाने होंगे इतने नंबर? देखें 2025 में 10वीं-12वीं टॉपर्स के अंक

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Sat, 25 Apr 2026 06:11 AM IST
विज्ञापन
सार

Uttarakhand Board 10th-12th Result: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे आज, 25 अप्रैल को जारी होंगे, जिसका सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट को लेकर छात्रों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि आखिर टॉपर बनने के लिए कितने नंबर जरूरी होते हैं? आइए जानते हैं पिछले साल के टॉपर्स के नाम और उनके अंक। UBSE UK Board Result 2026 Live

उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे विद्यार्थी अमर उजाला पर ही देख सकेंगे। बिना रूकावट रिजल्ट देखने के लिए अभी पंजीकरण कर लें:

UK Board 10th Result 2026 Direct Link
UK Board 10th Result 2026 Direct Link

UK Board Result 2026: How Many Marks Needed to Top 10th-12th Exams? Check Last Year Toppers’ Scores
Uttarakhand UK Board Result 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

UK Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट आज, 25 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजे जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होते ही छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर सबसे पहले अपना परिणाम देख सकेंगे, जिसके लिए उन्हें पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा और फिर रोल नंबर डालकर आसानी से रिजल्ट चेक किया जा सकेगा।

Trending Videos


उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026 को लेकर छात्रों में काफी उत्सुकता है, खासकर इस बात को लेकर कि 10वीं और 12वीं में टॉप करने के लिए कितने अंक चाहिए। पिछले साल के टॉपर्स के स्कोर को देखते हुए इस बार भी कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल 10वीं के टॉपर्स को मिले इतने अंक

रैंक नाम जिला प्राप्त अंक (500 में से) प्रतिशत (%)
प्रथम (संयुक्त) कमल सिंह चौहान बागेश्वर 496 99.20%
प्रथम (संयुक्त) जतिन जोशी हल्द्वानी, नैनीताल 496 99.20%
द्वितीय कनकलता टिहरी गढ़वाल 495 99.00%
तृतीय (संयुक्त) दिव्यम उत्तरकाशी 494 98.80%
तृतीय (संयुक्त) प्रिया रुद्रप्रयाग 494 98.80%
तृतीय (संयुक्त) दीपा जोशी ऊधम सिंह नगर 494 98.80%

पिछले साल 12 के टॉपर्स को मिले इतने अंक

इंटर में देहरादून की अनुष्का राणा ने टॉप किया है। उन्होंने 500 में से 493 अंक हासिल कर 98.60 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। वहीं केशव भट्ट ने इंटर में दूसरा स्थान पाया है। उन्होंने 500 में 489 नंबर पाए हैं, कुल 98.60 फीसदी अंक हासिल किए हैं। आयुष सिंह रावत ने तीसरा स्थान हासिल किया है। उन्होंने 500 में 484 अंक हासिल किए हैं। 96.80 फीसदी नंबर हासिल किए हैं।  
 

रैंक (Rank) छात्र का नाम (Student Name) कुल अंक (Out of 500) प्रतिशत (Percentage)
पहला स्थान अनुष्का राणा 493 98.60%
दूसरा स्थान केशव भट्ट 489 98.60%
तीसरा स्थान आयुष सिंह रावत 484 96.80%

 

टॉप करने के लिए कितने नंबर लाने होंगे?

जैसा की पिछले वर्ष की टॉपर लिस्ट से स्पष्ट है कि शीर्ष पर रहने की प्रतिस्पर्धा काफी कड़ी होती है। विद्यार्थियों को टॉप करने के लिए उच्च अंक हासिल करने होते हैं। 2025 के आंकड़ों पर नजर डालें तो ऐसा माना जा सकता है कि टॉप करने के लिए 98 से 99.20% तक का उच्च स्कोर हासिल करना होता है।

 

UK Board Result 2026: अमर उजाला पर सबसे पहले देख सकेंगे परिणाम

  • सबसे पहले अमर उजाला वेबसाइट के रिजल्ट अनुभाग में जाएं।
  • इसके बाद, विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से उत्तराखंड बोर्ड चुनें, यह आपको सूची में थोड़ा नीचे मिलेगा।
  • अब कक्षा के अनुसार उस लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगे गए क्रेडेंशियल (पंजीकरण संख्या/रोल नंबर/रोल कोड आदि) दर्ज करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगी।
  • आप चाहें तो यहां उपलब्ध डाउनलोड बटन की मदद से अपनी ऑनलाइन मार्कशीट को डाउनलोड भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed