सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   UKPSC Admit Card Released for Uttarakhand Combined State Civil Services Exam; Exams to Continue Till 30 April

UKPSC: उत्तराखंड पीएससी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी; 30 अप्रैल तक होंगे एग्जाम; यहां से करें डाउनलोड

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Sat, 11 Apr 2026 11:18 AM IST
विज्ञापन
सार

UKPSC PSC Admit Card OUT: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पीएससी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 30 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी।

UKPSC Admit Card Released for Uttarakhand Combined State Civil Services Exam; Exams to Continue Till 30 April
Admit Card (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (Adobe Stock)
विज्ञापन

विस्तार

UKPSC PSC Admit Card: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने संयुक्त राज्य सिविल उच्च अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2025 और यूकेपीएससी मुख्य परीक्षा 2026 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, वे अब अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने कुल 123 पदों पर भर्ती करेगा।

Trending Videos

देखें पूरा परीक्षा शेड्यूल

तिथि समय सत्र/अवधि विषय/कोड
27.04.2026 (सोमवार) 9:00 AM - 12:00 PM प्रथम/3 घंटे सामान्य हिन्दी (General Hindi) (91)
28.04.2026 (मंगलवार) 2:00 PM - 5:00 PM द्वितीय/3 घंटे निबंध (Essay) (92)
28.04.2026 (मंगलवार) 9:00 AM - 12:00 PM प्रथम/3 घंटे सामान्य अध्ययन-I (Indian Heritage, History, Geography, Society) (93)
28.04.2026 (मंगलवार) 2:00 PM - 5:00 PM द्वितीय/3 घंटे सामान्य अध्ययन-II (Governance, Constitution, Polity, IR) (94)
29.04.2026 (बुधवार) 9:00 AM - 12:00 PM प्रथम/3 घंटे सामान्य अध्ययन-III (Technology, Economy, Environment, Security) (95)
30.04.2026 (गुरुवार) 2:00 PM - 5:00 PM द्वितीय/3 घंटे सामान्य अध्ययन-IV (Ethics, Integrity, Aptitude) (96)
30.04.2026 (गुरुवार) 9:00 AM - 12:00 PM प्रथम/3 घंटे सामान्य अध्ययन-V (Uttarakhand State Knowledge) (97)
30.04.2026 (गुरुवार) 2:00 PM - 5:00 PM द्वितीय/3 घंटे सामान्य अध्ययन-VI (Uttarakhand State Knowledge) (98)
विज्ञापन
विज्ञापन

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सुविधा

जिन दिव्यांग अभ्यर्थियों को लिखने में परेशानी होती है, उन्हें श्रुतलेखक (लिखने वाला व्यक्ति) खुद लाना होगा। श्रुतलेखक कम से कम हाईस्कूल पास होना चाहिए। एक पेपर के लिए एक ही श्रुतलेखक मान्य होगा। ऐसे अभ्यर्थियों को हर घंटे 20 मिनट का अतिरिक्त समय भी मिलेगा।

जो अभ्यर्थी श्रुतलेखक की सुविधा लेना चाहते हैं, उन्हें 16 अप्रैल 2026 तक जरूरी कागज आयोग के कार्यालय में जमा करने होंगे। इसमें मेडिकल सर्टिफिकेट, श्रुतलेखक की जानकारी, फोटो और आधार कार्ड की कॉपी शामिल है। ईमेल से भेजे गए दस्तावेज स्वीकार नहीं होंगे। समय पर दस्तावेज जमा करना जरूरी है, वरना सुविधा नहीं मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed