{"_id":"69d9effe9e3aaeb38605377b","slug":"harvard-university-offers-free-online-courses-in-ai-data-science-and-programming-2026-04-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"AI Courses: हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के फ्री ऑनलाइन कोर्सेज; घर बैठे सीखें एआई, डेटा साइंस और प्रोग्रामिंग स्किल्स","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
AI Courses: हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के फ्री ऑनलाइन कोर्सेज; घर बैठे सीखें एआई, डेटा साइंस और प्रोग्रामिंग स्किल्स
आलोक पांडे, कॅरिअर सलाहकार
Published by: Shahin Praveen
Updated Sat, 11 Apr 2026 12:28 PM IST
सार
Harvard University: हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के फ्री ऑनलाइन कोर्स के जरिए अब छात्र घर बैठे एआई, डेटा साइंस, प्रोग्रामिंग, पायथन और मशीन लर्निंग जैसी स्किल्स सीख सकते हैं। ये कोर्स आसान और सभी के लिए उपलब्ध हैं, जिससे बिना फीस के नई तकनीकी जानकारी हासिल करने का अच्छा मौका मिलता है।
AI Courses: आज के डिजिटल युग में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) तेजी से दुनिया को बदल रही है और इसका प्रभाव रोजगार बाजार पर भी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। कई पारंपरिक नौकरियां बदल रही हैं, जबकि नई स्किल्स की मांग बढ़ती जा रही है। इसी बदलाव को ध्यान में रखते हुए हार्वर्ड विश्वविद्यालय ने एआई, डाटा साइंस और प्रोग्रामिंग में रुचि रखने वालों के लिए कई निःशुल्क ऑनलाइन कोर्स शुरू किए हैं।
Trending Videos
2 of 5
सांकेतिक तस्वीर( AI photo)
- फोटो : freepik
कौन कर सकता है आवेदन?
ये फ्री ऑनलाइन कोर्स न केवल शुरुआती लोगों के लिए हैं, बल्कि उन पेशेवरों के लिए भी उपयोगी हैं, जो मशीन लर्निंग जैसी नई तकनीकों में अपने कौशल को और बेहतर बनाना चाहते हैं। इन कोर्सेज के माध्यम से सीखना आसान और व्यवस्थित तरीके से संभव होता है। इनकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि आप इन्हें कभी भी और कहीं से भी कर सकते हैं, जिससे कामकाजी लोग भी अपने समय के अनुसार सीखते हुए आसानी से अपने स्किल्स को बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : freepik
क्या सिखाया जाएगा?
इन कोर्सेज के माध्यम से आपको समझाया जाता है कि एआई और मशीन लर्निंग का आज के बिजनेस में कैसे उपयोग हो रहा है। प्रैक्टिकल उदाहरणों के जरिये बताया जाता है कि कंपनियां अपने काम को बेहतर बनाने के लिए एआई का इस्तेमाल कैसे करती हैं। साथ ही, आप सीखते हैं कि एआई की मदद से लंबी अवधि की बिजनेस रणनीति कैसे बनाई जाती है। साथ ही, आप डाटा विश्लेषण, पैटर्न पहचान व भविष्यवाणी जैसे महत्वपूर्ण कौशल भी विकसित करते हैं।
4 of 5
सांकेतिक तस्वीर( AI photo)
- फोटो : freepik
कोर्स करने के क्या लाभ हैं
आपके सीवी को मजबूत बनाता है और आपको अन्य उम्मीदवारों से आगे बढ़ने में मदद करता है। बेहतर स्किल्स और अपडेटेड नॉलेज के कारण आपके लिए नौकरी के नए अवसर खुलते हैं। साथ ही, आप इन कौशल के जरिये फ्रीलांसिंग या अपना काम भी शुरू कर सकते हैं। ये छोटे-छोटे ऑनलाइन कोर्स न केवल नई तकनीक सिखाते हैं, बल्कि लगातार सीखने की प्रेरणा भी देते हैं, जिससे आप समय के साथ अपडेट रहते हैं और सकारात्मक सोच विकसित करते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : freepik
कैसे करें आवेदन?
आप सीधे हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की वेबसाइट (pll.harvard.edu/catalog/free) पर जाकर उपलब्ध फ्री ऑनलाइन कोसों की सूची देख सकते हैं। वहां आपको विभिन्न विषयों से जुड़े कई कोर्स मिलेंगे, जिनमें से आप अपनी रुचि और आवश्यकता के अनुसार किसी भी कोर्स का चयन कर सकते हैं। जिस कोर्स में आपकी दिलचस्पी हो, उसके लिंक पर क्लिक करते ही उससे संबंधित पूरी जानकारी आपकी स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगी। इसमें कोर्स की अवधि, विषय-वस्तु और सीखने के लक्ष्य स्पष्ट रूप से बताए गए हैं। इसके बाद, आपको 'एनरोल नाउ' का विकल्प दिखाई देगा। इस विकल्प पर क्लिक करके आप आसानी से नामांकन (एनरोलमेंट) की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं और तुरंत अपने सीखने की शुरुआत कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण कोर्स लिंक
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।