{"_id":"6a848679cec9f5fd440e7264","slug":"husband-and-father-in-law-sent-to-jail-in-khushali-death-case-demand-for-arrest-of-three-accused-mawana-news-c-76-1-smrt1039-108557-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: खुशाली मौत प्रकरण में पति और ससुर जेल भेजे, तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: खुशाली मौत प्रकरण में पति और ससुर जेल भेजे, तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरी बेटी को मारने वालों को ऐसी सजा मिले जो किसी और बेटी के साथ ऐसी घटना न हो
सीओ दौराला से मिले खुशाली के पिता
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। पल्लवपुरम फेज-1 की रॉयल पार्क एक्सटेंशन कॉलोनी में चिकित्सक खुशाली की मौत के मामले में पुलिस ने दहेज हत्या के प्राथमिकी में नामजद पति डॉक्टर मयंक और सेवानिवृत्त दरोगा ससुर हरेंद्र को गिरफ्तार कर मंगलवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया। वहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। वहीं, पीड़ित पिता ने नामजद सास, देवर और देवरानी की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगी है।
पल्लवपुरम थाना क्षेत्र की रॉयल पार्क एक्सटेंशन कॉलोनी निवासी चिकित्सक खुशाली का शव 16 अगस्त की सुबह पल्हैड़ा फ्लाईओवर के पास फेस-2 की सर्विस रोड स्थित क्लीनिक के कमरे में पंखे पर लटका मिला था। काफी देर तक फोन नहीं उठने पर खुशाली की मां ने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद भाई रजत और अन्य परिजन वहां पहुंचे और दरवाजा तोड़ा। कमरे के अंदर खुशाली लटकी मिली थी और उसकी मौत हो गई थी। उसके दोनों हाथ आगे की ओर बंधे हुए थे।
मामले में खुशाली के पिता ने टीपीनगर क्षेत्र के आइरिस गार्डन निवासी बीएमएस चिकित्सक पति मयंक चौधरी, पीएसी में सेवानिवृत्त दरोगा ससुर हरेंद्र सिंह, सास निर्मला, देवर निशांत, और देवरानी पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर उसी दिन दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
पल्लवपुरम पुलिस ने सोमवार रात पति मयंक चौधरी और ससुर हरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
-- -- -- --
बेटों की तरह पाला अपने दम पर बीएसएफ में भर्ती हुई थी
मोदीपुरम। खुशाली के पिता बीएसएफ में दरोगा जगदेव सिंह मंगलवार को सीओ दौराला के कार्यालय पहुंचे। उन्होंने सीओ शिव ठाकुर से मुलाकात कर सभी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पिता ने कहा- सीओ साहब उन्हें ऐसी सजा मिलनी चाहिए जो किसी की बेटी के साथ ऐसा न कर सके। मेरी बेटी बहुत परेशान थी और लगातार उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने बेटी को बेटों की तरह पाला और पढ़ाया-लिखाया था। खुशाली ने अपने दम पर बीएसएफ में नौकरी हासिल की थी।
करीब दो वर्ष बाद उसने नौकरी छोड़कर आयुर्वेदा सेंटर (क्लीनिक) शुरू किया और खुद प्रैक्टिस कर रही थी। जगदेव सिंह ने बताया कि 14 जनवरी 2026 से 29 जुलाई तक उसे परेशान किया गया। शादी के समय मयंक के प्रैक्टिस करने की बात बताई गई थी लेकिन बाद में यह बात गलत निकली। आरोप है कि काम करने के लिए कहने पर वह बहाने बनाकर चला जाता था।
-- -- -- -- -- -- --