{"_id":"6a8482c706bd98b2550c31c5","slug":"youth-dies-after-being-run-over-by-a-train-half-bottle-of-liquor-found-in-his-pocket-mawana-news-c-72-1-mct1011-157969-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ट्रेन से कटकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ट्रेन से कटकर युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। टीपीनगर थाना क्षेत्र के पुठ्ठा के पास सोमवार देर रात दिल्ली-मेरठ रेलवे ट्रैक पर हादसा हो गया। पटरी पार करते समय करीब 38 वर्षीय युवक तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की जेब में शराब की आधी बोतल रखी हुई थी। थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि सोमवार देर रात 12 बजे स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक पर युवक का शव पड़ा देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से मृतक के बारे में जानकारी जुटाई, लेकिन कोई उसकी पहचान नहीं कर सका। पुलिस ने शव को मेरठ मेडिकल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस को मृतक की जेब से शराब की आधी टूटी बोतल मिली है। इसके आधार पर आशंका जताई जा रही है कि युवक नशे की हालत में रेलवे ट्रैक करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया होगा। पुलिस युवक की पहचान का कराने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने आसपास के थानों को सूचना देने के साथ ही शव की फोटो सोशल मीडिया पर डाल कर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। एसपी सिटी का कहना है कि युवक की जल्द पहचान कर ली जाएगी।
-- -- -- -- -- -