सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   UPSC CSE 2026 Notification Under Fire Over 40+ Spelling Errors; Apply Now for 933 Civil Services Vacancies

Mistakes In UPSC Notice: यूपीएससी की गुणवत्ता जांच प्रक्रिया पर सवाल, CSE 2026 के नोटिस में मिलीं कई गलतियां

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 06 Feb 2026 01:57 PM IST
विज्ञापन
सार

Mistakes In UPSC CSE 2026 Notification: संघ लोक सेवा आयोग को सिविल सेवा परीक्षा 2026 के नोटिस को लेकर आलोचनाओं का सामना कर पड़ रहा है। कई अभ्यर्थियों और सोशल मीडिया यूजर्स ने इसमें कई गलतियां की हैं और साथ ही आयोग की गुणवत्ता जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं।

आइए जानते हैं यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2026 का नोटिस चर्चा में क्यों हैं और इसमें क्या गलतियां मिलीं...
 

UPSC CSE 2026 Notification Under Fire Over 40+ Spelling Errors; Apply Now for 933 Civil Services Vacancies
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2026 के नोटिस में गलतियां - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

UPSC CSE 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, लेकिन जारी होने के बाद ही यूपीएससी चर्चा में आ गया है। दरअसल, इस बार चर्चा परीक्षा से ज्यादा नोटिफिकेशन में पाई गई गलतियों को लेकर हो रही है।

Trending Videos


कई अभ्यर्थियों और सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया है कि आधिकारिक दस्तावेज में 40 से ज्यादा स्पेलिंग, ग्रामर और वाक्य संरचना से जुड़ी गलतियां मौजूद हैं। यूजर्स ने इन गलतियों के चलते आयोग की गुणवत्ता जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नोटिफिकेशन में दिखीं कई स्पेलिंग गलतियां

अभ्यर्थियों ने नोटिफिकेशन के अलग-अलग पेजों पर कई बड़ी त्रुटियां चिन्हित की हैं। उदाहरण के तौर पर  'Examination' शब्द को 'Examinaiton' लिखा गया है, जो 'How to Apply' सेक्शन समेत कई पन्नों पर नजर आया। इसी तरह 'Candidates' को भी चार जगह 'Cadidates' लिखा गया, जबकि पास ही सही स्पेलिंग भी मौजूद है, जिससे प्रूफरीडिंग में कमी का अंदाजा लगाया जा रहा है।

  • पेज 7 पर 'Benchmark' को 'Bechmark' लिखा गया है। 
  • पेज 8 पर 'List of Abbreviations' की जगह 'List of Abbriviations' लिखा गया। 
  • पेज 9 पर 'Kolkata' की स्पेलिंग एक जगह 'KOLKATTA' लिखी गई।
  • पेज 67 पर 'agro-based industries' को 'ago-based industries' और 'Public Sector Undertaking' को 'public sector underkings' लिखा गया है।
  • आखिरी पेज पर 'BEYOND' शब्द भी 'BEYND' के रूप में दिखाई दिया।


इनफोग्राफिक में देखें गलितियां

 'Examination' शब्द को 'Examinaiton' लिखा गया:


'Candidates' को भी चार जगह 'Cadidates' लिखा गया:

'Benchmark' और 'List of Abbreviations' की स्पेलिंग भी गलत:


'agro-based industries' और 'Public Sector Undertaking' की स्पेलिंग गलत:

'Kolkata' और 'BEYOND' की स्पेलिंग गलत:


यह भी पढ़ें: यूपीएससी सीएसई का नोटिस जारी, 933 पदों पर 24 फरवरी तक करें आवेदन

सोशल मीडिया पर उठे सवाल

इन गलतियों को लेकर सोशल मीडिया पर कई प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि अगर उम्मीदवार अपनी उत्तर पुस्तिका में ऐसी गलतियां करें तो उनके अंक कट सकते हैं, ऐसे में आयोग के आधिकारिक नोटिफिकेशन में इतनी त्रुटियां होना हैरानी की बात है। कई लोगों ने स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए गुणवत्ता नियंत्रण पर सवाल उठाए हैं।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान-श्रीलंका समेत इन देशों के नागरिक भी बन सकते हैं भारत में IAS, लेकिन पूरी करनी होगी ये शर्त

क्यों अहम है यह मामला?

यूपीएससी भारत सरकार की एक संवैधानिक संस्था है, जो देश के प्रशासनिक तंत्र के लिए अधिकारियों का चयन करती है। सिविल सेवा परीक्षा के जरिए चुने गए उम्मीदवार आगे चलकर जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, राजनयिक समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर काम करते हैं। इसलिए विशेषज्ञों का मानना है कि इतने महत्वपूर्ण दस्तावेज में बुनियादी गलतियां आयोग की पेशेवर छवि को प्रभावित कर सकती हैं और बेहतर प्रूफरीडिंग की जरूरत को दिखाती हैं।

यह भी पढ़ें: यूपीएससी का बड़ा बदलाव, सेवा में रहते बार-बार परीक्षा देने पर ब्रेक

आवेदन प्रक्रिया और वैकेंसी डिटेल्स

विवाद के बावजूद सिविल सेवा परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 24 फरवरी 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इस साल सिविल सेवा परीक्षा के लिए 933 और भारतीय वन सेवा परीक्षा के लिए 80 रिक्तियां घोषित की गई हैं।

हर साल इस परीक्षा में लाखों अभ्यर्थी शामिल होते हैं। साल 2025 में 10 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 4,161 प्रीलिम्स में सफल हुए, 2,736 इंटरव्यू तक पहुंचे और आखिर में 979 उम्मीदवारों का चयन हुआ। पिछले वर्षों की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के आवेदन करने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed