सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   CTET 2026 Admit Card out at ctet.nic.in; Exam on 7 and 8 Feb, link here to download

CTET Admit Card 2026 OUT: सीटेट परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड, समझें स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 05 Feb 2026 03:56 PM IST
विज्ञापन
सार

CTET 2026 Admit Card: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीटेट फरवरी 2026 परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
 

CTET 2026 Admit Card out at ctet.nic.in; Exam on 7 and 8 Feb, link here to download
CTET February 2026 - फोटो : Adobe Stock (अमर उजाला ग्राफिक्स)
विज्ञापन

विस्तार

CBSE CTET 2026 Admit Card: सीबीएसई ने सीटेट फरवरी 2026 परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। एडमिट कार्ड लिंक पर जाकर उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके सीटेट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। सीबीएसई द्वारा आयोजित की जाने वाली सीटेट 2026 में भाग लेने के लिए सीटेट एडमिट कार्ड 2026 एक अहम दस्तावेज है।

Trending Videos

7 और 8 फरवरी को परीक्षा

सीबीएसई सीटीईटी 2026 परीक्षा 7 और 8 फरवरी 2026 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा देशभर के 140 शहरों में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें। साथ ही सत्यापन के लिए अपना एडमिट कार्ड और मूल पहचान पत्र जरूर साथ रखें, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो।

 

परीक्षा तिथि पेपर समय अवधि
07-02-2026 पेपर 1 09:30 से 12:00 बजे तक 02:30 घंटे
07-02-2026 पेपर 2 14:30 से 17:00 बजे तक 02:30 घंटे
08-02-2026 पेपर 1 09:30 से 12:00 बजे तक 02:30 घंटे
08-02-2026 पेपर 2 14:30 से 17:00 बजे तक 02:30 घंटे



सीटेट एडमिट कार्ड से पहले सीबीएसई ने 23 जनवरी को सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी की थी। सिटी स्लिप की मदद से उम्मीदवार अपने सीटेट परीक्षा केंद्र की जानकारी प्राप्त कर सीटेट परीक्षा शहर के लिए योजना बना सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

CTET 2026 Admit Card Download Link: सीटेट एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

सीटेट का एडमिट कार्ड सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन माध्यम से जारी किया गया है। एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार यहां बताए चरणों का पालन कर सकते हैं:

 

  • सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
  • स्क्रीन पर Latest News में दिए गए डाउनलोड एडमिट कार्ड: सीटेट फरवरी- 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • होम पेज पर नीचे कैंडिडेट एक्टिवटी में दिए गए लिंक की मदद से भी सीटेट 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है।
  • लॉगइन विंडो में उम्मीदवारों को आवेदन संख्या, जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन का उपयोग करना होगा।
  • आवश्यक जानकारी को भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर नजर आने लगेगा।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए सीटेट एडमिट कार्ड को डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रख लें।

 

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने प्रवेश पत्र में परीक्षा की तिथि और समय को ध्यानपूर्वक जांच लें। परीक्षा केंद्र पर परीक्षा प्रारंभ होने से पहले समय पर पहुंचें। उम्मीदवारों को यह ध्यान रखना चाहिए कि सीबीएसई किसी भी परिस्थिति में परीक्षा शहर/केंद्र और परीक्षा तिथि में कोई बदलाव नहीं करेगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed