सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   JEE Mains 2026 Answer Key out at jeemain.nta.nic.in; NTA Opens Objection Window Feb 4-6

JEE Main 2026: जेईई मेन की उत्तर कुंजी जारी, छह फरवरी तक दे सकते हैं चुनौती; जानें डाउनलोड करने का तरीका

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 04 Feb 2026 12:59 PM IST
विज्ञापन
सार

JEE NTA Response Sheet 2026: एनटीए आज जेईई मेन 2026 सेशन-1 की प्रोविजनल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है। जो भी उम्मीदवार उत्तर कुंजी से संतुष्ट नहीं हैं, वे 4-6 फरवरी तक आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। परीक्षा 21-29 जनवरी के बीच हुई थी और रिजल्ट 12 फरवरी को घोषित किया जाएगा।
 

JEE Mains 2026 Answer Key out at jeemain.nta.nic.in; NTA Opens Objection Window Feb 4-6
JEE Main 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (Freepik)
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

JEE Mains Answer Key 2026: जेईई मेन के करीब 13 लाख अभ्यर्थियों का इंतजार आज समाप्त हो चुका है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज जेईई मेन 2026 सेशन-1 की प्रोविजनल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है। संबंधित उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से आंसर की और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं। 

Trending Videos

आपत्ति दर्ज करने की सुविधा

उत्तर कुंजी जारी होने के साथ ही आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया भी आज से शुरू हो चुकी है। एनटीए ने बताया है कि उम्मीदवार 4 फरवरी से 6 फरवरी तक प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। कंप्यूटर आधारित परीक्षा के किसी प्रश्न पर चुनौती देने के लिए प्रति प्रश्न 200 रुपये शुल्क जमा करना होगा। आंसर की और रिस्पॉन्स शीट की मदद से छात्र अपने संभावित अंक भी कैलकुलेट कर सकते हैं।

एनटीए ने कहा, 'संशोधित अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर परिणाम तैयार किया जाएगा और घोषित किया जाएगा। किसी भी उम्मीदवार को उसकी चुनौती की स्वीकृति/अस्वीकृति के बारे में सूचित नहीं किया जाएगा। चुनौती के निपटारे के बाद विशेषज्ञों द्वारा अंतिम रूप दी गई उत्तर कुंजी ही मान्य होगी।'


यह भी पढ़ें: जेईई मेन का संभावित स्कोर कैसे निकालें? इस फॉर्मूले से निकल आएंगे आपके मार्क्स

विज्ञापन
विज्ञापन

रिजल्ट और परीक्षा शेड्यूल

परीक्षा 21 जनवरी से 29 जनवरी 2026 के बीच दो शिफ्ट में आयोजित की थी। सुबह की शिफ्ट 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर की शिफ्ट 3 बजे से 6 बजे तक चली थी। जेईई मेन 2026 सेशन-1 का रिजल्ट 12 फरवरी को घोषित किया जाएगा। यह परीक्षा बीटेक, बी-आर्क और बी-प्लानिंग कोर्स में एडमिशन के लिए आयोजित की गई थी।

जेईई मेन की आंसर की कैसे डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर JEE Main 2026 Session 1 Response Sheet लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलने पर एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • सबमिट बटन दबाते ही आपकी रिस्पॉन्स शीट और आंसर की स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • प्रश्नों और अपने चुने गए विकल्पों को ध्यान से जांच लें।

आंसर की पर आपत्ति कैसे दर्ज करें?

  • वेबसाइट jeemain.nta.nic.in वेबसाइट पर जाएं।
  • JEE Main Answer Key 2026 Objection लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन डिटेल्स दर्ज करके सबमिट करें।
  • जिन प्रश्नों पर आपत्ति दर्ज करनी है, उन्हें चुनें।
  • सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट अपलोड करें और शुल्क जमा करके फाइनल सबमिट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed