फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Mahesh Babu Prep Martial Arts And Changed Running Style For Lord Ram Character In SS Rajamouli Varanasi

मार्शल आर्ट से लेकर दौड़ने की ट्रेनिंग तक, ‘वाराणसी’ में भगवान राम के किरदार के लिए महेश बाबू ने की कड़ी मेहनत

Wed, 04 Feb 2026 03:24 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Wed, 04 Feb 2026 03:24 PM IST
सार

Mahesh Babu On Varanasi: एसएस राजामौली की ‘वाराणसी’ अभी से ही चर्चाओं में बनी हुई है। अब फिल्म में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले महेश बाबू ने अपनी तैयारियों को लेकर बात की है। जानिए उन्होंने क्या कुछ बताया और कैसे की किरदार के लिए तैयारी…

विज्ञापन
Mahesh Babu Prep Martial Arts And Changed Running Style For Lord Ram Character In SS Rajamouli Varanasi
महेश बाबू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ सुपरस्टार महेश बाबू इन दिनों एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर चर्चाओं में हैं। काफी बड़े स्तर पर बनने वाली इस फिल्म में महेश बाबू के साथ प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन भी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में महेश बाबू भगवान राम की भूमिका निभाएंगे। अब महेश बाबू ने फिल्म के लिए अपनी तैयारी के बारे में बताया है। 

विज्ञापन

भगवान राम के किरदार के लिए की कड़ी मेहनत
महेश बाबू ‘वाराणसी’ में रुद्र नाम का किरदार निभा रहे हैं। हालांकि, उनकी भूमिका भगवान राम की है। स्क्रीन रेंट प्लस के साथ बातचीत में महेश बाबू ने अपने किरदार की तैयारियों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि एसएस राजामौली के निर्देशन में उन्होंने अपनी मुद्रा से लेकर दौड़ने की तकनीक तक, हर चीज को पर्दे पर सही से उतारने के लिए कड़ी मेहनत की। अभिनेता ने कहा कि एसएस राजामौली का अपना एक तरीका है। इसमें एक तय प्रक्रिया है। इसलिए जब मैं इस फिल्म में भगवान राम का किरदार निभा रहा हूं, तो यह बहुत जरूरी है कि मेरा हावभाव, मेरे किरदार के चलने और खड़े होने का तरीका, बिल्कुल सही हो। अपने हावभाव को सही करने के लिए उन्होंने केरल की पारंपरिक मार्शल आर्ट कलारी में दो से तीन महीने की ट्रेनिंग ली।

विज्ञापन

दो सीन के लिए भी ली पूरी ट्रेनिंग
अभिनेता ने अपनी तैयारियों के बारे में बात करते हुए राजामौली के बारे में आगे बताया कि फिर वो मेरी दौड़ने की तकनीक बदलना चाहते थे। इसलिए मैंने 6 महीने तक एक ट्रैक एंड फील्ड टीम के साथ ट्रेनिंग ली और वैसे फिल्म में सिर्फ दो ही सीन थे। इस फिल्म के लिए मैं इस तरह की प्रतिबद्धता दिखाने को तैयार था। लेकिन जैसा कि मैंने कहा कि ये मजेदार है और जब आप उस मानसिकता में होते हैं, तो ये मजेदार होता है। आप इसे मेहनत नहीं समझते।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः Mrunal Thakur: ‘धनुष मेरे लिए भाई की तरह..’, शादी की खबरों के बीच मृणाल का बड़ा बयान; जानें क्या है सच्चाई?

2027 में रिलीज होगी ‘वाराणसी’
पिछले साल ‘वाराणसी’ के टाइटल की घोषणा के लिए मेकर्स ने एक बड़ा इवेंट किया था। इसमें ही महेश बाबू का लुक भी रिवील किया गया था। इस एक झलक के सामने आने के बाद से ही फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित ‘वाराणसी’ 7 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हालांकि, हर बार की तरह अभी से ही राजामौली की इस फिल्म को लेकर भी बज बन चुका है। फिल्म में महेश बाबू के अलावा प्रियंका चोपड़ा मंदाकिनी के किरदार में और पृथ्वीराज सुकुमारन कुंभा के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म का संगीत ऑस्कर विजेता एमएम कीरावानी ने तैयार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed