सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   CLAT 2026 Third Merit List Released, Freeze-Float-Exit Options Open Till February 12

CLAT 2026 Third Merit: क्लैट की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, उम्मीदवार इस तारीख तक चुन सकते हैं विकल्प

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 05 Feb 2026 10:36 AM IST
विज्ञापन
सार

CLAT Third Merit List OUT: क्लैट 2026 की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। चयनित उम्मीदवार अब फ्रीज, फ्लोट या एग्जिट का विकल्प 12 फरवरी तक चुन सकते हैं। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

CLAT 2026 Third Merit List Released, Freeze-Float-Exit Options Open Till February 12
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार

CLAT Third Merit List: राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों (NLU) के संघ ने आज, 5 फरवरी 2026 को CLAT 2026 की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। जो छात्र CLAT काउंसलिंग में शामिल हुए थे, वे अब काउंसलिंग के तीसरे राउंड का रिजल्ट देख सकते हैं। छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाकर आसानी से चेक कर सकते हैं। इस लिस्ट में उन छात्रों के नाम शामिल हैं जिन्हें तीसरे चरण में एनएलयू में सीट मिली है।

Trending Videos


क्लैट 2026 की परीक्षा 7 दिसंबर 2025 को हुई थी। जिन उम्मीदवारों का नाम क्लैट 2026 की रैंक लिस्ट में आया है, उन्हें तय समय से पहले अपनी सीट को लेकर फैसला करना होगा। ऐसे उम्मीदवार फ्रीज, फ्लोट या एग्जिट का विकल्प चुन सकते हैं। क्लैट 2026 के तीसरे चरण में प्रवेश की अंतिम तारीख 12 फरवरी 2026, दोपहर 1 बजे तक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

देखें महत्वपूर्ण तिथियां

प्रक्रिया तारीख अवधि
चौथी सीट आवंटन सूची (चौथा राउंड) 2 मई 2026 सुबह 10 बजे
सीट कन्फर्मेशन और एडमिशन (चौथा राउंड - फ्रीज/फ्लोट) 2 से 8 मई 2026 -
पाँचवीं और अंतिम सीट आवंटन सूची 15 मई 2026 -
सीट कन्फर्मेशन और एडमिशन फीस (पांचवां राउंड) 15 से 20 मई 2026 -
विश्वविद्यालय की फीस जमा करने की अंतिम तारीख (फ्लोट - राउंड 4-5) 30 मई 2026 शाम 5 बजे तक

आगे का प्रोसेस क्या?

फ्रीज: अगर छात्र को जो कॉलेज मिला है वह पसंद है, तो वह उसी सीट को पक्का कर सकता है। इसके बाद उसे आगे की काउंसलिंग में भाग नहीं लेना होता।
फ्लोट: अगर छात्र सीट तो लेना चाहता है, लेकिन बेहतर कॉलेज की उम्मीद भी रखता है, तो वह फ्लोट चुन सकता है। इससे अगली सूची में उसे ऊँची पसंद का कॉलेज मिल सकता है।
एग्जिट: अगर छात्र अब CLAT काउंसलिंग में हिस्सा नहीं लेना चाहता, तो वह एग्जिट चुनकर प्रक्रिया से बाहर हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed