सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   GATE 2026 Exam From Feb 7: IIT Guwahati Conducts CBT Test With MCQ, MSQ, NAT Pattern And Strict Entry Rules

GATE 2026: गेट परीक्षा कल, चार दिनों तक कई शिफ्ट में होगा एग्जाम; जानें सवालों के प्रकार और जरूरी नियम

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 06 Feb 2026 03:38 PM IST
विज्ञापन
सार

GATE 2026: गेट परीक्षा 7 फरवरी से शुरू होगी और 8, 14 व 15 फरवरी तक कई शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। आईआईटी गुवाहाटी द्वारा आयोजित यह सीबीटी परीक्षा 30 पेपर के साथ होगी, जिसमें एमसीक्यू, एमएसक्यू और एनएटी प्रकार के प्रश्न शामिल रहेंगे और एंट्री व एग्जाम नियम सख्ती से लागू होंगे।
 

GATE 2026 Exam From Feb 7: IIT Guwahati Conducts CBT Test With MCQ, MSQ, NAT Pattern And Strict Entry Rules
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार

GATE 2026 Exam: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गुवाहाटी (IIT Guwahati) ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग यानी गेट 2026 की परीक्षा 7 फरवरी से आयोजित करेगा। यह परीक्षा 8, 14 और 15 फरवरी को भी देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर अलग-अलग शिफ्ट में होगी।

Trending Videos


इस बार परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जा रही है और कुल 30 पेपर शामिल हैं। इंजीनियरिंग साइंसेज (XE) के अंतर्गत एनर्जी साइंस नाम से नया सेक्शनल पेपर भी जोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर पेपर की अवधि तीन घंटे की होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे तय समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें। परीक्षा शुरू होने से 40 मिनट पहले एंट्री शुरू हो जाएगी, जबकि उम्मीदवार 20 मिनट पहले सिस्टम में लॉगिन कर जरूरी निर्देश पढ़ सकेंगे।

परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट बाद किसी भी उम्मीदवार को प्रवेश नहीं मिलेगा और एग्जाम खत्म होने से पहले बाहर जाने की अनुमति भी नहीं होगी।

गेट 2026 में पूछे जाएंगे तीन तरह के प्रश्न

इस बार उम्मीदवार एक या दो पेपर के लिए परीक्षा दे सकते हैं। हर प्रश्न पत्र में ऑब्जेक्टिव टाइप के तीन प्रकार के सवाल होंगे-

 
  • एमसीक्यू (Multiple Choice Questions)
  • एमएसक्यू (Multiple Selection Questions)
  • एनएटी (Numerical Answer Type)


एमसीक्यू में चार विकल्प होंगे, जिनमें से केवल एक सही होगा। गलत उत्तर देने पर नेगेटिव मार्किंग लागू होगी।

एमएसक्यू में एक से अधिक विकल्प सही हो सकते हैं। इसमें नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी, लेकिन आंशिक अंक भी नहीं मिलेंगे।

एनएटी प्रश्नों में उम्मीदवारों को ऑन-स्क्रीन कीपैड से संख्यात्मक उत्तर दर्ज करना होगा और इनमें भी नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

उदाहरण से समझें सवालों का पैटर्न

एमसीक्यू के उदाहरण में पूछा जा सकता है कि गेट 2026 का आयोजन कौन-सा संस्थान कर रहा है, जिसका सही उत्तर आईआईटी गुवाहाटी होगा।

एमएसक्यू में जैसे 96 के गुणकों से जुड़े सवाल दिए जा सकते हैं, जहां सही विकल्पों का पूरा संयोजन चुनना जरूरी होगा।

एनएटी प्रश्नों में गणितीय या इंजीनियरिंग कैलकुलेशन आधारित सवाल होंगे, जिनका उत्तर दशमलव सहित दर्ज करना होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि गणना के दौरान बीच में राउंड-ऑफ न करें और अंतिम परिणाम में ही इसे लागू करें।

उम्मीदवारों को परीक्षा से पहले दिशा-निर्देश ध्यान से पढ़ने और समय पर केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है, ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed