सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   UP Board 2026: Strict Measures and Advanced Tech for Smooth, Cheating-Free Exams Discussed

UP Board 2026: नकलची हो जाएं सावधान, नकल-मुक्त परीक्षा के लिए कड़े इंतजाम; तैयारियों के लिए बोर्ड ने की बैठक

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 06 Feb 2026 03:29 PM IST
विज्ञापन
सार

UP Board 10th-12th 2026: यूपी बोर्ड 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की तैयारियों के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक आयोजित की गई, जिसमें नकल-मुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए नई तकनीक और कड़े इंतजामों पर चर्चा हुई।

UP Board 2026: Strict Measures and Advanced Tech for Smooth, Cheating-Free Exams Discussed
UP Board 10th-12th 2026 - फोटो : https://x.com/upboardpryj
विज्ञापन

विस्तार

UP Board 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं की तैयारियों के लिए 4 फरवरी 2028 को शाम 4 बजे मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश की अध्यक्षता में सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक आयोजित की। बैठक में अपर मुख्य सचिव, माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा, शिक्षा निदेशक (माध्यमिक), सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Trending Videos


बैठक में परीक्षा को नकल-मुक्त कराने के प्रयासों और वर्ष 2028 में लागू की जाने वाली नई व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई। परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे और वॉयस रिकॉर्डर की जांच, प्रश्नपत्र खोलने की प्रक्रिया सीसीटीवी निगरानी में कराने, जनपदीय कंट्रोल रूम में अधिकारियों की तैनाती और शिकायतों के लिए सक्रिय फोन और ई-मेल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा की सुरक्षा और छात्रों के हित में सख्त दिशा-निर्देश

अपर मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को कहा कि वे परीक्षा से पहले सभी संबंधित अधिकारियों की बैठक करें, तैयारियों की जांच करें और उन्हें जरूरी प्रशिक्षण दें। साथ ही नागरिकों, अभिभावकों और मीडिया को भी अभियान में शामिल करके यह संदेश फैलाया जाए कि सभी व्यवस्था छात्रों के हित में हो और परीक्षार्थियों पर अनावश्यक दबाव न पड़े।


उन्होंने निर्देश दिए कि प्रश्नपत्रों के स्ट्रांग रूम में सुरक्षा और पर्याप्त रोशनी हो, रात में रैण्डम चेकिंग की जाए और संवेदनशील परीक्षा केंद्रों की लगातार निगरानी हो। परीक्षा केंद्रों पर जरूरत के अनुसार सशस्त्र बल तैनात किए जाएं, स्थायी मजिस्ट्रेट हों, बिजली बाधित न हो और आसपास की फोटो कापियर दुकानों पर रोक लगाई जाए।

अपर मुख्य सचिव ने यह भी कहा कि STF/LIU के जरिए संवेदनशील केंद्रों की खास निगरानी की जाए। क्षेत्राधिकारी और थानाध्यक्ष लगातार पेट्रोलिंग करें और सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों पर प्रश्नपत्र लीक करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
 

नकल-मुक्त परीक्षा के लिए अधिकारी सतर्क रहें

  • मुख्य सचिव ने पिछले वर्षों में हुई सामूहिक नकल और पेपर लीक को ध्यान में रखते हुए 18 संवेदनशील जिलों के जिलाधिकारियों को विशेष सतर्क रहने के निर्देश दिए।
  • परीक्षा की तिथि और पाली के अनुसार प्रश्नपत्रों के पैकेट पूरी सावधानी से खोलने को कहा गया।
  • किसी भी गलत विषय का प्रश्नपत्र खुलने न पाए, यह सुनिश्चित किया जाए।
  • बोर्ड परीक्षा को नकल-मुक्त, निष्पक्ष और शुचितापूर्ण तरीके से संचालित करने में बाधक तत्वों के खिलाफ UP सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम, 2024 के तहत कार्रवाई की जाए।
  • सभी आदेश और निर्देशों का 100% पालन सुनिश्चित किया जाए।
  • बोर्ड परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारी और कर्मचारी SIR ड्यूटी से मुक्त रहें।
  • परीक्षा संचालन में तैनात अधिकारियों का विशेष प्रशिक्षण सुनिश्चित किया जाए।
  • इसमें जिलाधिकारी स्वयं उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed