सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   Who is khrisha shah anmol ambani wife worked in Accenture, studied in California University know full information

Who is Khrisha Shah?: बड़ी कंपनी की नौकरी छोड़ आंत्रप्रेन्योर बनने लौटीं, जानें अंबानी परिवार की नई बहू के बारे में सबकुछ

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 21 Feb 2022 03:37 PM IST
विज्ञापन
सार

Who is Khrisha Shah?: कृशा शाह का जन्म मुंबई में हुआ है। वह वर्तमान में एक सामाजिक कार्यकर्ता और आंत्रप्रेन्योर (उद्यमी) हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने एक सोशल नेटवर्किंग कंपनी डिस्को की स्थापना की है।

Who is khrisha shah anmol ambani wife worked in Accenture, studied in California University know full information
Who is Krisha Shah? - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार

उद्योगपति अनिल अंबानी और टीना अंबानी के बड़े बेटे अनमोल अंबानी के शादी की फोटो सोशल मीडिया पर छाई हुई है। अनमोल अंबानी ने सामाजिक कार्यकर्ता और आंत्रप्रेन्योर कृशा शाह के साथ 20 फरवरी को सात फेरे लिए। इस शादी में बॉलीवुड से अभिषेक बच्चन, नताशा नंदा, पिंकी रेड्डी जैसे कई हस्तियों ने शिरकत की है। इन तस्वीरों के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर अनमोल अंबानी की पत्नी कृशा शाह को जानने के लिए लोगों में उत्सुकता बढ़ गई है। अमर उजाला आपको बता रहा है अंबानी परिवार की नई बहु के बारे में पूरी जानकारी...

Trending Videos

कौन हैं कृशा शाह 
कृशा शाह का जन्म मुंबई में हुआ है। वह वर्तमान में एक सामाजिक कार्यकर्ता और आंत्रप्रेन्योर (उद्यमी) हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने एक सोशल नेटवर्किंग कंपनी डिस्को (DYSCO) की स्थापना की है। यह कंपनी रचनात्मक सहयोग (क्रिएटिव कोलैबोरेशन), अंतरराष्ट्रीय नेटवर्किंग और कम्यूनिटी बिल्डिंग के क्षेत्र में कार्य करती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले एक्सेंचर में कार्यरत थी
कृशा शाह ने यूनाइडेट किंगडम में एक्सेंचर (Accenture) कंपनी के लिए भी काम किया है। इसके बाद वह आंत्रप्रेन्योर बनने की चाहत लेकर अपने देश वापस आ गई। कृशा ने #Lovenotfear नाम का एक मेंटल हेल्थ कैंपेन भी शुरू किया है। इसका मकसद कोरोना महामारी के दौरान व्यक्तियों द्वारा झेली गई समस्याओं पर बात करना है। 

विदेश में हुई शिक्षा
अनमोल अंबानी की पत्नी कृशा ने कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय से राजनीतिक अर्थशास्त्र में स्नातक किया है। उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा लंदन स्कूल ऑफ इकॉनॉमिक्स से की है। यहां उन्होंने सामाजिक नीति और विकास के पाठ्यक्रम में डिग्री हासिल की है। 

कई दिनों से थी रिश्ते की चर्चा 
उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे अनमोल अंबानी, कृशा शाह संग शादी को लेकर कई दिनों से चर्चा में थे। हालांकि, अनमोल या फिर उनके परिवार की तरफ से शादी को लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई थी। अब अनमोल और कृशा शाह की शादी की तस्वीर सामने आ चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed