फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   uttar pradesh election 2027 ballia belthara road Assembly seat history bjp sp bsp congress political equation

सीट का समीकरण: बेल्थरा रोड विधानसभा पर अब तक तीन चुनाव, हर बार अलग दल और चेहरे को मिली जीत, ऐसा है इसका इतिहास

Tue, 15 Sep 2026 02:44 PM IST
अमन तिवारी इलेक्शन डेस्क, नोएडा
इलेक्शन डेस्क, नोएडा Published by: अमन तिवारी Updated Tue, 15 Sep 2026 02:44 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश की बेल्थरा रोड विधानसभा सीट 2008 के परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई। 2012 में यहां पहला चुनाव हुआ। बीते तीन चुनाव में इस सीट से तीन अलग दल जीत दर्ज कर चुके हैं। 2022 में यहां से सुभासपा के हंसू राम विधानसभा पहुंचे।   

विज्ञापन
uttar pradesh election 2027 ballia belthara road Assembly seat history bjp sp bsp congress political equation
बेल्थरा रोड सीट का समीकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव में अभी समय जरूर है, लेकिन राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। जहां एक तरफ भाजपा के सामने सत्ता बचाने की चुनौती है, वहीं समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, बसपा और अन्य दल अपनी पकड़ मजबूत करने में जुट गए हैं। यूपी की इसी चुनावी सरगर्मी के बीच, हम आपको राज्य की हर सीट के इतिहास और राजनीतिक परिदृश्य के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। इसी कड़ी में आज बात बलिया जिले की बेल्थरा रोड विधानसभा सीट की होगी। आइए, जानते हैं इस सीट का पूरा सियासी गणित और इतिहास।
विज्ञापन


पहले जानते हैं बेल्थरा रोड विधानसभा सीट के बारे में
उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में से एक जिला बलिया है। जिले में कुल सात विधानसभा सीटें हैं। इनमें- बेल्थरा रोड, रसड़ा, सिकंदरपुर, फेफना, बलिया नगर, बांसडीह और बैरिया शामिल हैं। 'सीट का समीकरण' की कड़ी में आज हम बेल्थरा रोड विधानसभा सीट की बात करेंगे। बलिया जिले की बेल्थरा रोड विधानसभा सीट साल 2008 में परिसीमन के बाद पहली बार अस्तित्व में आई थी। इस सीट पर पहला विधानसभा चुनाव साल 2012 में हुआ था। यहां से पहले विधायक गोरख पासवान बने थे, जिन्होंने समाजवादी पार्टी (सपा) के टिकट पर चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी।
विज्ञापन

uttar pradesh election 2027 ballia belthara road Assembly seat history bjp sp bsp congress political equation
कब किस पार्टी को मिली जीत? - फोटो : अमर उजाला
बेल्थरा रोड विधानसभा सीट का जातीय समीकरण
बेल्थरा रोड विधानसभा सीट के जातिगत समीकरण की बात करें तो कुल मतदाताओं में अनुसूचित जाति, यादव, राजभर, मुस्लिम और वैश्य आबादी सबसे निर्णायक भूमिका निभाती है। अगर जातिगत आंकड़ों पर नजर डालें तो क्षेत्र में सर्वाधिक आबादी अनुसूचित जाति के मतदाताओं की है, जो कुल मतदाताओं का लगभग 23% हैं। इसके बाद यादव मतदाताओं की हिस्सेदारी करीब 18% है। राजभर मतदाता लगभग 15%, मुस्लिम मतदाता करीब 9% और वैश्य मतदाता लगभग 9% हैं। वहीं क्षत्रिय (राजपूत) मतदाताओं की हिस्सेदारी करीब 7% और कोइरी मतदाताओं की आबादी लगभग 6% है। इसके अलावा ब्राह्मण और चौहान मतदाताओं की आबादी लगभग 3-3% है, जबकि बाकी बचे मतदाता अन्य समुदायों से आते हैं।

uttar pradesh election 2027 ballia belthara road Assembly seat history bjp sp bsp congress political equation
2012 का नतीजा - फोटो : अमर उजाला
बेल्थरा रोड विधानसभा सीट का चुनावी इतिहास
2012: सपा ने मारी बाजी

बेल्थरा रोड विधानसभा सीट के अस्तित्व में आने के बाद यह यहां का पहला चुनाव था। इस चुनाव में बेल्थरा रोड विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के गोरख पासवान विजयी हुए। उन्होंने बहुजन समाज पार्टी के छट्ठू राम को 10,297 वोटों के अंतर से हराया। चुनाव में गोरख पासवान को 57,363 वोट, जबकि छट्ठू राम को 47,066 वोट मिले। वहीं चुनाव में तीसरे स्थान पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के प्रवीण प्रकाश रहे, जिन्हें कुल 35,578 वोट मिले।
विज्ञापन

uttar pradesh election 2027 ballia belthara road Assembly seat history bjp sp bsp congress political equation
2017 का नतीजा - फोटो : अमर उजाला
2017: भाजपा ने जीत चुनाव
2012 के बाद उत्तर प्रदेश में 2017 में चुनाव हुए। इन चुनावों में राज्य में भाजपा का बोलबाला रहा। राज्य के चुनावी नतीजों में भाजपा ने पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाई थी। इसका असर बलिया जिले की बेल्थरा रोड विधानसभा सीट पर भी दिखा। बेल्थरा रोड सीट पर भारतीय जनता पार्टी के धनंजय कनौजिया विजयी हुए। उन्होंने समाजवादी पार्टी के गोरख पासवान को 18,319 वोटों के अंतर से हराया। चुनाव में धनंजय कनौजिया को 77,504 वोट, जबकि गोरख पासवान को 59,185 वोट मिले। वहीं तीसरे स्थान पर बहुजन समाज पार्टी के घूरा राम रहे, जिन्हें कुल 47,297 वोट मिले।

uttar pradesh election 2027 ballia belthara road Assembly seat history bjp sp bsp congress political equation
2022 का नतीजा - फोटो : अमर उजाला
2022: फिर बदला पार्टी का नाम और जीतने वाला चेहरा
2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बलिया जिले की बेल्थरा रोड विधानसभा सीट से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के हंसू राम विजयी हुए। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के छट्ठू राम को 5,514 वोटों के अंतर से हराया। चुनाव में हंसू राम को 78,995 वोट, जबकि छट्ठू राम को 73,481 वोट मिले। वहीं तीसरे स्थान पर बहुजन समाज पार्टी के प्रवीण प्रकाश रहे, जिन्हें 38,803 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed