फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Aamir Khan Daughter Ira And Nupur Shikhare Traditional wedding celebration started in Udaipur See pictures

Ira Nupur Wedding: उदयपुर में शुरू हुआ पारंपरिक शादी का जश्न, पति नूपुर के साथ रोमांटिक हुईं आयरा, लगाए ठुमके

Mon, 08 Jan 2024 10:32 AM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Mon, 08 Jan 2024 10:32 AM IST
सार

3 जनवरी को आधिकारिक रूप से शादी के बंधन में बंधने के बाद आयरा और नूपुर की पारंपरिक शादी के कार्यक्रम उदयपुर में आज से शुरू हो जाएगा। शादी कार्यक्रम शुरू होने से पहले यह जोड़ी एक दूसरे के साथ डांस करती हुई नजर आई, जिसका वीडियो आयरा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर किया है।  

विज्ञापन
Aamir Khan Daughter Ira And Nupur Shikhare Traditional wedding celebration started in Udaipur See pictures
आयरा और नूपुर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की बेटी आयरा और नूपुर शिकरे 3 जनवरी को आधिकारिक रूप से शादी के बंधन में बंध गए। परिवार और करीबियों की मौजूदगी में दोनों ने मैरिज पेपर पर हस्ताक्षर करके शादी रचाई। इसके बाद यह नई नवेली जोड़ी पारंपरिक रूप से शादी के बंधन में बंधने के लिए उदयपुर रवाना हो गई। अब आयरा ने उदयपुर में अपने पति नूपुर के साथ प्यार भरे पल बिताते हुए कुछ वीडियो शेयर किए हैं। इसमें आयरा डांस करती हुई भी नजर आ रही हैं।

विज्ञापन

पति नूपुर शिकरे के लिए आयरा ने गाया गाना
गौरतलब है कि उदयपुर के ताज अरावली रिजॉर्ट में दोनों पारंपरिक रीति रिवाज के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे, आयरा और नूपुर शिकरे तीन दिन पहले यानी 5 जनवरी को ही उदयपुर पहुंच गए थे। इस पारंपरिक शादी कार्यक्रम आज से शुरू हो जाएगा, लेकिन इस पारंपरिक शादी का जश्न पहले से ही शुरू हो गया है। आयरा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है। इसमें आयरा अपने पति के लिए गाना गाते हुए दिख रही हैं। एक अन्य वीडियो में वह उनकी गोद में बैठी हुई नजर आ रही हैं।
Manoj Bajpayee: पिता से सीखा मटन बनाना, मुस्लिम युवती से विवाह में मिला आशीर्वाद, मनोज ने बताई धर्म की बात

विज्ञापन
विज्ञापन

10 जनवरी को होगी शादी
वहीं, तीन दिन तक चलने वाली इस पारंपरिक शादी में 8 जनवरी यानी आज मेहंदी की रस्म होगी। इसके बाद 9 जनवरी को पजामा पार्टी और संगीत समारोह होगा। इसके बाद 10 जनवरी को पारंपरिक रीति रिवाज से दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इस पारंपरिक शादी के लिए पूरे ताज अरावली रिजॉर्ट को बुक किया गया है। शादी समारोह में शामिल होने वाले 250 मेहमानों के लिए 176 कमरों को रिजर्व रखा गया है। शादी कार्यक्रम के बाद इस नई नवेली जोड़ी के लिए 13 जनवरी को नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र में ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन होगा।
Vijay Sethupathi: मेरी क्रिसमस के प्रमोशन में विजय को आया गुस्सा, हिंदी थोपने के सवाल पर रिपोर्टर को कराया चुप

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed