Aamir Khan: आमिर खान के बच्चे नहीं सुनते उनकी बात, बॉलीवुड अभिनेता भी आम परिजनों की तरह हैं परेशान
बॉलीवुड के ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ आमिर खान ने ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने साझा किया कि एक परिजन के तौर पर उन्हें किन समस्याओं से गुजरना पड़ता है। उन्होंने बताया कि उनके बच्चे उनकी बात नहीं सुनते।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आमिर खान बॉलीवुड के सबसे मशहूर अभिनेताओं में से एक है। उनके अभिनय और फिल्मों को दर्शक खूब पसंद करते हैं। उन्हें बॉलीवुड का ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ कहा जाता है। आमिर भले ही बॉलीवुड के सितारे हो लेकिन जब बात बच्चों की आती है, तो उन्हें भी किसी आम भारतीय परिजन की ही तरह शिकायत करते हुए पाया जाता है कि ‘बच्चे तो हमारी सुनते ही नही।’ हाल ही में, अभिनेता और निर्माता आमिर खान ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में दिखाई दिए। शो में उन्होंने खुलकर अपने दिल की बात की। आमिर ने कपिल शर्मा से शिकायत की कि उनके अपने बच्चे जुनैद, आयरा और आजाद उनका इतना सम्मान होने के बावजूद उनकी बात नहीं सुनते।
मेरे बच्चे मेरी बात नहीं सुनते- आमिर
आमिर ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए और अफसोस जताते हुए कहा, ‘मेरे बच्चे मेरी बात नहीं सुनते हैं। कभी-कभी मुझे लगता है कि हमारी पीढ़ी बीच में फंस गई है। हम अपने माता-पिता की बात सुनते थे। हमने सोचा था कि हमारे बच्चे हमारी बात सुनेंगे और हमारा समय भी आएगा, जैसा कि रणवीर सिंह ने अपने गाने ‘अपना टाइम आएगा’ में कहा था। लेकिन जब हम माता-पिता बने तो हमारे बच्चे बदल गए थे। वे हमारी बात ही नहीं सुनते। पहले हमारे माता-पिता ने हमें डांटा और अब हमारे बच्चे भी वही कर रहे हैं।’
Aranmanai 4: रिलीज के लिए तैयार है 'अरनमनई 4', जोर-शोर से प्रचार कर रही हैं तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना
दोस्त अपने बच्चों के लिए आमिर से लेते हैं सलाह
आमिर ने अपने एक दोस्त की बात याद करते हुए बताया, ‘जग्गू’ (जैकी श्रॉफ) मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं। इसलिए, जब उनका बेटा टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहा था, तो जग्गू ने मुझसे कहा, 'वह मेरा बेटा है। एक बार उससे मिलो, बात करो। बस देखो वह कैसा है?’ आमिर ने आगे खुलासा किया कि उनके साथ काम करने वाले कई लोग अक्सर उनसे अपने बच्चों का मार्गदर्शन करने के लिए कहते हैं। वो उम्मीद करते हैं कि आमिर के अनुभव उनके बच्चों के काम आएगा।
आमिर के बच्चे उन्हें करते हैं नजरअंदाज
आमिर ने आगे कहा कि जहां एक ओर दूसरों के बच्चे उनसे कुछ सीखने की उम्मीद रखते हैं, वहीं उनके बच्चे उनकी सलाह को नजरअंदाज कर देते हैं। आमिर ने कहा कि वो कभी मेरी सलाह नहीं लेते। अभिनेता ने कहा सिर्फ उनके बच्चे ही नहीं, बल्कि उनकी बहन फरहत और निकहत भी उनकी नहीं सुनती। अभिनेता ने बताया जब वह अपनी बहन फरहत को अभिनय के लिए कहते हैं, जो एक बेहतरीन कलाकार हैं, वो भी उनकी नहीं सुनती हैं।
Bipasha Basu: बिपाशा बसु ने करण को एडवांस में विश की शादी की 8वीं एनिवर्सरी, पति के लिए लिखा एक रोमांटिक नोट