{"_id":"6adb1b8931c902d96e0e0f83","slug":"abhijeet-dipke-took-dig-at-delhi-police-for-denying-permission-diljit-dosanjh-s-concert-delhi-2026-10-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिलजीत दोसांझ: सिंगर के दिल्ली कॉन्सर्ट पर संकट, पुलिस ने नहीं दी अनुमति, अभिजीत दिपके ने कसा तंज","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
दिलजीत दोसांझ: सिंगर के दिल्ली कॉन्सर्ट पर संकट, पुलिस ने नहीं दी अनुमति, अभिजीत दिपके ने कसा तंज
Fri, 23 Oct 2026 02:02 PM IST
राजश्री वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: राजश्री वर्मा
Updated Fri, 23 Oct 2026 02:02 PM IST
सार
- सिंगर दिलजीत दोसांझ अपने दिल्ली कॉन्सर्ट को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।
- उनका कॉन्सर्ट 30 अक्तूबर को है, जिसे अभी तक मंजूरी नहीं मिली है।
- इसे लेकर अब कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने तंज कसा है।
विज्ञापन
अभिजीत दिपके
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने कॉन्सर्ट को लेकर चर्चा में बने हुए है। दरअसल, 'ऑरा इंडिया टूर' के तहत 30 अक्तूबर को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में गायक का कॉन्सर्ट होना था, लेकिन उसे अभी तक दिल्ली पुलिस से मंजूरी नहीं मिली है।
दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अनुमति देने से इनकार कर दिया है। इस फैसले के बाद अब सियासत भी गरमा गई है। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने दिल्ली पुलिस पर तंज कसा है।

Trending Videos
दिलजीत दोसांझ
- फोटो : इंस्टाग्राम @diljitdosanjh
क्या बोले अभिजीत दिपके?
अभिजीत दिपके ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस फैसले को लेकर एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा, 'अब कॉन्सर्ट से भी डर लगने लगा?' उनका यह बयान ऐसे समय में आया है, जब सरकार उनके और सीजेपी के अन्य सदस्यों के नेतृत्व में हो रहे विरोध प्रदर्शनों पर कार्रवाई कर रही है।
कहां होने दिलजीत के कॉन्सर्ट?
दिलजीत दोसांझ का पहला कॉन्सर्ट दिल्ली में होना था। इसके बाद अगला शो 15 नवंबर को इंदौर में होना है। इसके बाद वह 21 नवंबर को अहमदाबाद, 27 नवंबर को मुंबई, 29 नवंबर को बेंगलुरु और 5 दिसंबर को लखनऊ में परफॉर्म करेंगे। चंडीगढ़ में भी उनके कॉन्सर्ट की घोषणा की गई है, लेकिन इसकी तारीख और अन्य जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

- फोटो : इंस्टाग्राम@diljitdosanjh
पुलिस ने क्यों किया मना?
- दक्षिण जिले के पुलिस उपायुक्त कार्यालय की तरफ से टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म बुकमायशो को एक पत्र भेजा गया था।
- इसमें कहा गया कि दिलजीत के ऑरा इंडिया टूर के दिल्ली कॉन्सर्ट के आयोजन की अनुमति के अनुरोध की जांच की गई, लेकिन इसे मंजूरी नहीं दी जा सकती।
- पत्र में कथित तौर पर सुरक्षा से जुड़े कुछ खास खतरों की जानकारी का जिक्र किया गया।
- इसके अलावा, चल रहे त्योहारों के मौसम में पुलिस की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारियों समेत कई अन्य चिंताओं का भी हवाला दिया गया।