{"_id":"6adb2115cfc7c9c9c60c12f7","slug":"amitabh-bachchan-bungalow-jalsa-and-diljit-dosanjhs-concert-venue-in-mumbai-receives-bomb-threats-2026-10-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुंबई में बम की धमकी से हड़कंप: अमिताभ का बंगला और दिलजीत का कॉन्सर्ट निशाने पर, जांच में जुटी एजेंसियां","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मुंबई में बम की धमकी से हड़कंप: अमिताभ का बंगला और दिलजीत का कॉन्सर्ट निशाने पर, जांच में जुटी एजेंसियां
Fri, 23 Oct 2026 02:25 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Fri, 23 Oct 2026 02:25 PM IST
सार
- अमिताभ बच्चन के जुहू स्थित बंगले 'जलसा' को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।
- महालक्ष्मी में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट स्थल को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।
- डीसीपी मनीष कलवानिया ने बताया कि बीएमसी को एक धमकी भरा ईमेल मिला था।
- दिलजीत का कॉन्सर्ट 27 नवंबर, 2026 को मुंबई में होना है।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन, दिलजीत दोसांझ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े और अन्य अधिकारियों को धमकी भरा ईमेल भेजा गया है। इस ईमेल में अभिनेता अमिताभ बच्चन और गायक दिलजीत दोसांझ का भी नाम लिया गया है। एक ओर जहां बिग बी के बंगले को निशाना बनाने की धमकी दी गई है वहीं दूसरी ओर गायक दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में बम धमाका करने की धमकी मिली है। बता दें, दिलजीत का कॉन्सर्ट 27 नवंबर, 2026 को मुंबई में आयोजित होने वाला है।
विज्ञापन
Trending Videos
धमकी भरे मेल में और क्या?
23 अक्तूबर को सुबह 11:31 बजे भेजे गए ईमेल में मुंबई मेयर कार्यालय में रात 3:11 बजे धमाका करने की धमकी दी गई है। ईमेल में 31 अक्तूबर को मुंबई के एक स्कूल में ग्रेनेड हमले और 27 नवंबर को महालक्ष्मी रेस कोर्स में बम धमाके की धमकी दी गई है। इसके अलावा ईमेल में खालिस्तान समर्थक नारे का उल्लेख किया गया है। धमकी भरे ईमेल की जांच की जा रही है।
डीसीपी मनीष कलवानिया ने बताया कि बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) को एक धमकी भरा ईमेल मिला था। जांच करने पर कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया। इसके अलावा, दादर के स्कूलों को भी धमकियां दी गई हैं।