{"_id":"67d109874a1ad83f610dff1c","slug":"actress-deepika-padukone-shares-funny-meme-related-to-ranveer-singh-2025-03-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Deepika Padukone: ‘मेरे पति जब किसी से कॉल पर होते हैं’, अभिनेत्री ने पति रणवीर सिंह के बारे में ऐसा क्या कहा?","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Deepika Padukone: ‘मेरे पति जब किसी से कॉल पर होते हैं’, अभिनेत्री ने पति रणवीर सिंह के बारे में ऐसा क्या कहा?
Wed, 12 Mar 2025 09:44 AM IST
कामेश द्विवेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कामेश द्विवेदी
Updated Wed, 12 Mar 2025 09:44 AM IST
सार
Deepika Padukone: हाल ही में ‘बाजीराव मस्तानी’ फेम अभिनेत्री ने एक पोस्ट शेयर करते हुए पति रणवीर सिंह के बारे में एक संदेश दिया है। आइए जानते हैं दीपका पादुकोण ने क्या कहा?
विज्ञापन
दीपिका पादुकोण
- फोटो : इंस्टाग्राम- @deepikapadukone
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड के चर्चित जोड़ों में शुमार दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अक्सर अपने अंदाज के लिए जाने जाते हैं। अब दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर एक संदेश शेयर किया है, जिसमें उन्होंने पति रणवीर सिंह को टैग किया है। इस पोस्ट को देख नेटिजंस अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर।
विज्ञापन
रणवीर के अलावा किसे किया टैग?
बॉलीवुड की दिग्गज अभनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर किया है, जिसमें एक कबूतर हर जगह घूम रहा है। यह एक मजेदार पोस्ट है, जिसमें उन्होंने लिखा कि जब उनके पति किसी से फोन कॉल पर बात करते हैं। इसके साथ अभनेत्री ने बैकग्राउंड में ‘पंचायत’ सीरीज का टाइटल संगीत लगाया है। इस पोस्ट में उन्होंन अपने पति रणवीर सिंह और उनके दोस्त विजय सुब्रमण्यम को टैग किया है। इस मीम में दीपिका पादुकोण ने दोनों के बीच फोन से बातचीत को इस मजेदार पोस्ट के जरिए बताया है।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें: Dupatta Killer: गोवा के महानंद का नाम सुना है?, 15 साल तक हर साल मारता रहा सबसे सुंदर युवती, पढ़िए पूरी कहानी
विज्ञापन
दीपिका पादुकोण का वर्कफ्रंट
दीपिका पादुकोण के वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री को आखिरी बार रोहित शेट्टी की ‘सिंघम अगेन’ और प्रभास की ‘कल्कि 2898 एडी’ में देखा गया था। उन्होंने पिछले साल सितंबर में पति रणवीर सिंह के साथ अपनी बेटी दुआ का स्वागत किया। अभिनेत्री ने अपनी बेटी की झलक अभी तक फैंस को नहीं दिखाई है।
यह खबर भी पढ़ें: Rekha: रेखा के इजहार ए मोहब्बत ने लूट ली महफिल, बोलीं, किसी को चाहो तो इतना कि किसी और चाहत की चाहत न रहे
अभिनेता रणवीर की आगामी फिल्म
‘डॉन 3’ में अभिनेता रणवीर सिंह नजर आने वाले हैं, जिसमें उनके साथ कियारा आडवाणी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में 12वीं फेल स्टार विक्रांत मैसी भी नजर आ सकते हैं।