सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Aditi Rao Hydari Warns Fans About Imposter Using Her Identity On WhatsApp To Contact Photographers

'सावधान रहें!' अदिति राव हैदरी ने पोस्ट शेयर कर फैंस से की गुजारिश; जानिए क्या है पूरा मामला?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 16 Nov 2025 06:22 PM IST
विज्ञापन
सार

Aditi Rao Hydari: अदिति राव हैदरी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करके एक मामला बताया है और अपने फैंस से एक गुजारिश की है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला? 

Aditi Rao Hydari Warns Fans About Imposter Using Her Identity On WhatsApp To Contact Photographers
अदिति राव हैदरी - फोटो : इंस्टाग्राम @aditiraohydari
विज्ञापन

विस्तार

अभिनेत्री अदिति राव हैदरी ने आज रविवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने अपने फैंस से एक खास गुजारिश की है। पोस्ट के साथ एक व्हाट्सअप का स्क्रीन शॉट है, जिसमें एक नंबर है और उनकी तस्वीर लगी है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?
Trending Videos

अदिति ने फैंस से की गुजारिश
अभिनेत्री अदिति राव हैदरी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर खुलासा किया है कि कोई व्यक्ति व्हाट्सएप पर उनकी तस्वीर लगा कर फोटोग्राफरों से फर्जी फोटोशूट के लिए अनुरोध कर रहा है। अदिति ने लोगों से गुजारिश की है कि कोई भी इस व्यक्ति से संपर्क न करे। अगर कुछ अजीब लगे तो इसके बारे में उनकी टीम को बताएं।

View this post on Instagram

A post shared by Aditi Rao Hydari (@aditiraohydari)


विज्ञापन
विज्ञापन

Aditi Rao Hydari Warns Fans About Imposter Using Her Identity On WhatsApp To Contact Photographers
अदिति राव हैदरी - फोटो : इंस्टाग्राम @aditiraohydari
अदिति ने पोस्ट में क्या लिखा?
अदिति ने पोस्ट में लिखा 'मैं एक बात बताना चाहती थी जो मुझे कुछ लोगों ने बताया। कोई व्यक्ति व्हाट्सएप पर मेरी फोटो का इस्तेमाल करके फोटोग्राफरों को 'फोटोशूट' के लिए कह रहा है। यह मैं नहीं हूं। मैं इस तरह से संपर्क नहीं करती। मैं काम के लिए निजी नंबर का इस्तेमाल नहीं करती। सब कुछ हमेशा मेरी टीम के जरिए से होता है। कृपया सावधान रहें और उस नंबर से संपर्क न करें। अगर आपको कुछ भी अजीब लगे, तो बस मेरी टीम को बताएं। उन सभी का धन्यवाद जिन्होंने मेरा साथ दिया।'

अदिति राव हैदरी का वर्कफ्रंट
काम की बात करें तो, अदिति राव को आखिरी बार 2024 में संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी सीरीज 'हीरामंडी' में देखा गया था। इसमें उन्होंने बिब्बोजान की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, ऋचा चड्ढा और संजीदा शेख जैसे कलाकार भी शामिल थे।
अदिति पंकज त्रिपाठी के साथ फिल्म 'पारिवारिक मनोरंजन' में नजर आएंगी। अदिति अपकमिंग नेटफ्लिक्स सीरीज 'ओ साथी रे' का भी हिस्सा होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed