सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   After Ranveer Allahbadia Samay Raina Reveals His Girlfriend Photo On Instagram

रणवीर अल्लाहबादिया के बाद समय रैना ने किया ‘गर्लफ्रेंड’ का खुलासा, साथ में शेयर की फोटो; फैंस के उड़े होश

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 14 Apr 2026 05:28 PM IST
विज्ञापन
सार

Samay Raina Girlfriend: समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया ‘स्टिल अलाइव’ वीडियो के बाद से ही सर्खियों में हैं। हाल ही में रणवीर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ नजर आए थे। इसके बाद समय ने भी इंस्टाग्राम पर ‘आस्क मी एनीथिंग’ के दौरान ‘गर्लफ्रेंड’ का फोटो शेयर किया।

After Ranveer Allahbadia Samay Raina Reveals His Girlfriend Photo On Instagram
समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

समय रैना ने हाल ही में यूट्यूब पर ‘स्टिल अलाईव’ नाम से एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने इंडियाज गॉट लेटेंट में हुई कॉन्ट्रोवर्सी पर खुलकर बात की थी। इसके बाद से ही रणवीर अल्लाहबादिया और समय रैना चर्चाओं में हैं। अब समय ने इंस्टाग्राम पर ‘आस्क मी एनीथिंग’ के दौरान ‘गर्लफ्रेंड’ का फोटो शेयर किया। 

Trending Videos

रणवीर ने किया था गर्लफ्रेंड का खुलासा 
हाल ही में रणवीर अल्लाहबादिया अपनी गर्लफ्रेंड जूही भट्ट के साथ आईपीएल का मैच देखने पहुंचे थे। जब एक फैन उनके साथ फोटो लेने पहुंचा, तब उन्होंने कहा- ‘गर्लफ्रेंड के साथ हूं।’ इसके बाद से ही उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

समय रैना ने भी किया 'गर्लफ्रेंड' का खुलासा
इसके बाद समय रैना ने जब अपने इंस्टाग्राम पर ‘आस्क मी एनीथिंग’ का सेशन किया, तो एक फैन ने उनके कहा गर्लफ्रेंड के साथ फोटो शेयर करने को कहा। इसका जवाब देते हुए उन्होंने एक फोटो शेयर की, जिसमें वो बलराज घाई के साथ नजर आए। समय का ये मजाकिया अंदाज फैंस को काफी पसंद आया और अब उनका ये फोटो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहा है। 

क्या थी 'इंडियाज गॉट लेटेंट' की कॉन्ट्रोवर्सी? 
बीते साल समय रैना का विवादित शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' डार्क कॉमेडी और आपत्तिजनक व अश्लील चुटकुलों के कारण खूब विवाद में रहा था। इसी शो के एक एपिसोड में रणवीर अल्लाहबादिया ने माता-पिता को लेकर एक बेहद अपमानजनकर टिप्पणी कर दी थी। इस पर काफी हंगामा हुआ।

समय रैना और रणवीर दोनों को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया। साथ ही पुलिस एफआईआर हुईं। समय रैना को अपने शो के सारे एपिसोड डिलीट करने पडे़। उन्होंने इसे लेकर माफी भी मांगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed