सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   akshara singh heated conversation with mother neelima singh over making non veg in kitchen

अक्षरा सिंह के घर पर मचा किस बात का बवाल? तीखी बहस के बाद मां नीलिमा सिंह ने रखी अपनी शर्त; देखें नया व्लॉग

एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Sat, 04 Apr 2026 04:53 PM IST
विज्ञापन
सार

Akshara Singh Vlogs: अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने हाल ही में एक नया व्लॉग शेयर किया है। इसमें एक्ट्रेस ने अपने परिवार के बीच मचा बवाल दिखाया है। वीडियो में अक्षरा अपनी मां से खाने को लेकर तीखी बहस में उलझी हुई हैं। आगे क्या हुआ? जानें...
 

akshara singh heated conversation with mother neelima singh over making non veg in kitchen
परिवार के साथ अक्षरा सिंह - फोटो : Youtube @aksharasinghvlog
विज्ञापन

विस्तार

अभिनेत्री अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री का चर्चित नाम है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने ब्लॉग पर घर में चल रहे बवाल को दिखाया। इसमें उनकी मां नीलिमा सिंह और पिता के बीच झड़प हो रही थी। बात इतनी बढ़ गई कि उनकी मां ने एक्टेस को रसोई-घर अलग करने तक के लिए कह दिया। जानिए क्या है पूरा मामला?
Trending Videos


अक्षरा के माता-पिता के बीच हुआ झगड़ा 
जहां अक्षरा सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम हैं। वहीं उनकी मां नीलिमा सिंह भी मशहूर टीवी एक्ट्रेस हैं। मगर हाल ही में अक्षरा के घर पर कुछ ऐसा हुआ कि उन्हें अपनी मां का गुस्सा झेलना पड़ा। व्लॉग के मुताबिक एक्ट्रेस के माता-पिता घर में मटन बनाने को लेकर लड़ रहे थे। जहां उनके पिता चाहते थे कि घर के किचन में ही मटन बने, वहीं उनकी मां ने इससे साफ इंकार कर दिया। साथ ही कहा कि उनके जीते जी घर में मटन नहीं आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

akshara singh heated conversation with mother neelima singh over making non veg in kitchen
नीलिमा सिंह, अक्षरा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षरा सिंह और मां के बीच हुई तीखी बहस 
वीडियो में आगे अक्षरा अपने पैरेंट्स के बीच हो रही इस बहस का हिस्सा बन जाती हैं। झगड़े में अक्षरा अपने पिता का समर्थन करते हुए कहती हैं कि घर में मटन बनाया जा सकता है। इसके बाद ही उनकी मां नीलिमा से तीखी बहस हो जाती है।
हालांकि, इस व्लॉग के अंत में नीलिमा घर के अंदर मटन बनाने की इजाजत दे देती हैं। मगर इसके साथ एक शर्त भी रखती हैं। वो कहती हैं कि नॉन वेज बनाने के लिए घर पर अलग से चूल्हा और बर्तन रखना होगा।

akshara singh heated conversation with mother neelima singh over making non veg in kitchen
अक्षरा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
फैंस के बीच पॉपुलर 'चटर-पटर' व्लॉग 
अक्षरा सिंह का 'चटर-पटर' व्लॉग फैंस के बीच काफी पॉपुलर है। एक्ट्रेस अपने परिवार के साथ हर हफ्ते एक व्लॉग डालती हैं। अपने चैनल के माध्यम से वो बिहार के रख-रखाव और खाने के बारे में बात करती हैं। इस बार उन्होनें पिता के साथ मिलकर चंपारण मटन बनाया। वहीं पिछले वीडियो में उन्होंने पनीर मसाला की मजेदार रेसिपी शेयर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed