Bade Miyan Chote Miyan: 'बड़े का स्वैग, छोटे का स्टाइल', इस दिन जारी होगा 'बड़े मियां छोटे मियां' का पहला गाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'बड़े मियां और छोटे मियां' को लेकर चर्चा में हैं। 'बड़े मियां और छोटे मियां' इस साल की बहुचर्चित फिल्मों से एक है। फिल्म में दमदार एक्शन को देखने के लिए दर्शक भी खूब उत्साहित है। इस उत्साह को और बढ़ाने के लिए मेकर्स ने फिल्म के टाइटल ट्रैक के रिलीज डेट की घोषणा की हैं।
मेकर्स ने किया एलान
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की ये मेगा एक्शन फिल्म 10 अप्रैल, 2024 को ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसका टाइटल ट्रैक 19 फरवरी 2024 को लॉन्च होगा। मेकर्स को उम्मीद है कि यह गाना दर्शकों के बीच अपना जादू बिखेरेगा। मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर इसकी घोषणा करते हुए एक पोस्टर भी साझा किया और कैप्शन में लिखा, 'बड़े का स्वैग, छोटे का स्टाइल' 3 दिन बाद 19 फरवरी को 'बड़े मियां छोटे मियां' का टाइटल ट्रैक रिलीज होगा।
View this post on Instagram
फिल्म में ये कलाकार आएंगे नजर
गौरतलब है कि मेकर्स ने हाल ही में 'बड़े मियां छोटे मियां' के टीजर जारी किया था। इसमें अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ को सेना के जवान की भूमिका में नजर आ रहे हैं, जो देश की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वाले खलनायक का सामना करेंगे। फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन भी एक महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। इसके अलावा मानुषी छिल्लर, सोनाक्षी सिन्हा, अलाया एफ और रोनित रॉय जैसे कलाकार भी फिल्म में नजर आएंगे।
Dange Trailer: 'दंगे' का दमदार ट्रेलर रिलीज, कॉलेज में एक-दूसरे से भिड़ते नजर आए हर्षवर्धन राणे और एहान भट्ट
हाल ही में फिल्म का जार्डन शेड्यूल हुआ था खत्म
'बड़े मियां छोटे मियां' का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है, कुछ दिनों पहले अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ समेत 'बड़े मियां छोटे मियां' की पूरी टीम फिल्म के एक गाने की शूटिंग के लिए जॉर्डन में थी, जिसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की गई थी। इन तस्वीरों में अक्षय और टाइगर सिर से लेकर पैर तक कीचड़ में लिपटे हुए थें।
Dalljiet Kaur: सोशल मीडिया पर दलजीत कौर ने पति निखिल को किया अनफॉलो? और तेज हुईं अलगाव की अटकलें